ऋतिक रोशन के पेरेंट्स मशहूर फिल्म मेकर राकेश रोशन की शादी की 55 साल पूरे हो चुके हैं, पत्नी पिंकी रोशन संग वो इसका जश्न मना रहे हैं.
76 साल की राकेश बेहद खुशमिजाज और एक्टिव हैं. उन्होंने पेरिस में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट और इसकी फोटोज पोस्ट कीं. तस्वीरों में वो पिंकी संग रोमांटिक होते दिखे.
कैप्शन में राकेश ने पत्नी के साथ हंसी वादियों में वक्त बिताया और विश करते हुए लिखा- 55 सालों के प्यार, समर्पण और खूबसूरत यादों का जश्न मनाना सच में बहुत खास है.
राकेश ने आगे लिखा- आपके साथ की ये यात्रा धैर्य, समझदारी और अटूट साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है. जीवन के हर मौसम में आपने एक-दूसरे का साथ निभाया है और एक ऐसा रिश्ता बनाया है जो प्यार और प्रेरणा से भरा हुआ है.
राकेश ने पत्नी के साथ एफिल टावर के आगे एक और फोटो शेयर की और लिखा- हमने शादी के 55 सालों में हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया है. और आज भी हम एफिल टावर से भी ज्यादा मजबूत खड़े हैं.
राकेश ने पत्नी को विश किया और लिखा- हमें हमारी सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं. फिल्म मेकर को सेलेब्स से भी खूब बधाई मिल रही हैं.
राकेश की बेटी सुनैना ने भी एक फैमिली फोटो शेयर कर पेरेंट्स को एनिवर्सरी विश की. वो लिखती हैं- आप दोनों को 55वीं सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार, ताकत और समर्पण का असली मतलब सिखाया.
सुनैना ने आगे लिखा- आज मैं जो भी हूं, वो आप दोनों के निस्वार्थ प्यार और योगदान की वजह से हूं. आपका प्यार बेहद खूबसूरत, स्थिर और दिल से प्रेरित करने वाला है. आप दोनों से बहुत प्यार है.
राकेश की शादी 1971 में हुई थी, जब पत्नी पिंकी के फिल्म मेकर पिता जे ओम प्रकाश का देहांत हो गया था. उस वक्त राकेश भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे. वो बताते हैं कि पिंकी ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया है.