scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

हेमा मालिनी का 54 साल पुराना बंगला, धर्मेंद्र की याद से सजा हर कोना, लैविश इंटीरियर-खास है किचन

हेमा मालिनी
  • 1/10

हेमा मालिनी का मुंबई में 54 साल पुराना लैविश घर है. इसे एक्ट्रेस ने पति धर्मेंद्र की यादों से सजाया हुआ है. ईशा देओल ने मां के इस ड्रीम होम का टूर दिया है. 


Photo: Instagram @dreamgirlhemamalini
 

हेमा मालिनी
  • 2/10

ये घर खास है. क्योंकि इसी घर में हेमा मालिनी ने मायानगरी में अपने सपनों का सफर शुरू किया था. ये घर उनके डांस, स्टारडम और धर्मेंद्र संग लव स्टोरी का गवाह बना है.
 

Photo: Screengrab
 

हेमा मालिनी
  • 3/10

ईशा इस घर में अपनी मां, आंटी और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ रहती हैं. ये घर कल्चर, आर्ट और धर्मेंद्र की खूबसूरत यादों से सजाया गया है. कर्ली टेल्स को ईशा ने घर का टूर दिया है.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
हेमा मालिनी
  • 4/10

घर में क्लासिकल डांस की मुद्राओं की पेंटिंग लगी है. ईशा, अहाना और हेमा की परफॉर्मेंस की तस्वीरों से दीवारें सजी हैं. डांस पर बुक्स और नटराज की मूर्ति रखी है. 
 

हेमा मालिनी
  • 5/10

डांस रिहर्सल के लिए एक खास रूम बना है. जहां मैडिटेशन भी किया जाता है. इस रूम में करीबन 30 लोग साथ में डांस कर सकते हैं.
 

Photo: Screengrab
 

हेमा मालिनी
  • 6/10

इस रूम में धर्मेंद्र की बड़ी सी फोटो लगी है. जिसमें हीमैन मुस्कुराते हुए दिखते हैं. पिता के बारे में बोलते वक्त ईशा भावुक हो जाती हैं. 
 

Photo: Screengrab
 

हेमा मालिनी
  • 7/10

ऑफिस रूम है, जो हेमा मालिनी की पति और बच्चों संग फैमिली फोटोज से भरा हुआ है. एक पेंटिंग लगी है जिसमें धर्मंद्र-हेमा की फोटो थ्रेड से बनी है.
 

Photo: Screengrab
 

हेमा मालिनी
  • 8/10

घर में दो किचन हैं. हेमा नॉन वेज नहीं खाती हैं. इसलिए उनका किचन और कुक दोनों अलग हैं. फैंस के दिए पर्सनलाइज्ड कुशन सोफे पर रखे हैं. जिसमें हेमा और धर्मेंद्र की फोटो लगी है.  
 

Photo: Screengrab
 

हेमा मालिनी
  • 9/10

ईशा ने बताया कि मां हेमा के इस बंगले का सालों तक कोई नाम नहीं था. स्पिरिचुअल गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस बंगले का नाम अद्वितीय रखा है. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
ईशा
  • 10/10

ईशा ने बताया कि इस 3 मंजिला बंगले में सबके अलग फ्लोर हैं. उनके और अहाना के फ्लोर का अलग इंटीरियर है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो साउथ इंडियन फूड पसंद करती हैं.
 

Advertisement
Advertisement