scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

‘हनुमान अंश’ वाले शोभिनव से मिली कच्चा बादाम गर्ल, किया अपनी 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का प्रमोशन

Anjali Arora
  • 1/8

कच्चा बादाम पर रील बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा में मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं. अंजलि इस समय अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं.

Anjali Arora
  • 2/8

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म हनुमान अंश का डंका बज रहा है. ऐसे में अंजलि और उनकी आने वाली फिल्म की पूरी टीम ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्य से मुलाकात की.

Anjali Arora
  • 3/8

अंजलि अरोड़ा ने शोभिनव से मिलकर उन्हें फिल्म हनुमान अंश की सफलता पर बधाई दी. साथ ही उनसे फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के लिए भी आशीर्वाद मांगा, ताकि उनकी फिल्म भी सफल हो सके. 

Advertisement
Anjali Arora
  • 4/8

शोभिनव संग अपनी मुलाकात पर कच्चा बादाम गर्ल लिखती हैं- आज हनुमान अंश के स्टारकास्ट शोभिनव सत्य जी से मिलकर उन्हें उनकी फिल्म के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Anjali Arora
  • 5/8

'साथ ही अपनी आने वाली फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के लिए उनसे ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद लिया. ईश्वर का आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे. जय श्री राम, जय बजरंगबली.'

Anjali Arora
  • 6/8

अंजलि अरोड़ा ने शोभिनव से मिलकर उन्हें अपनी फिल्म का पोस्टर भी भेंट किया. कुछ दिन पहले वो काशी विश्वनाथ मंदिर भी गई थीं, ताकि भोलेनाथ से उनकी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मिल सके.

Anjali Arora
  • 7/8

बात करें अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की, तो इसमें भगवान राम की भूमिका में देव शर्मा नजर आएंगे. वहीं रावण का रोल एक्टर रजनीश दुग्गल प्ले करेंगे. ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Anjali Arora
  • 8/8

Photos: Instagram @anjimaxuofficially

Advertisement
Advertisement