scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

नवाज शरीफ की नातिन की शाही शादी, बिजनेस घराने का दूल्हा, PM शहबाज का दिखा अलग अंदाज, Inside Photos

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 1/11

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की बेटी महनूर सफदर शादी के बंधन में बंध गई हैं. इस शाही शादी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 2/11

मुख्यमंत्री मरियम नवाज की बेटी महनूर सफदर का निकाह पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन जब्बार खालिद के बेटे अजान जब्बार से हुआ है. शादी काफी रॉयल अंदाज में हुई. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 3/11

महनूर सफदर और अजान जब्बार के निकाह में दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. इसके अलावा शादी में पाकिस्तान की कई बड़ी और दिग्गज हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए. 
 

Advertisement
nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 4/11

तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे और दुल्हन महनूर सफदर के नाना नवाज शरीफ और उनके बेटे हसन नवाज और हुसैन नवाज भी शादी के जश्न में शामिल हुए. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 5/11

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम नवाज की बेटी की शादी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब और कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 6/11

महनूर सफदर की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 7/11

महनूर लंहगा-चोली में दुल्हन बनीं किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं. उन्होंने सटल मेकअप-ओपन हेयर के साथ अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 8/11

वेडिंग आउटफिट संग महनूर ने डायमंड जूलरी टीम-अप की. उन्होंने अपने दूल्हा अजान जब्बार संग कई रोमांटिक पोज भी दिए. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 9/11

महनूर सफदर की शादी पाकिस्तान की सबसे बड़ी शादियों में से एक मानी जा रही है, क्योंकि महनूर की मां मरियम पंजाब की मुख्यमंत्री हैं. उनके नाना नवाज शरीफ पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं. 

Advertisement
nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 10/11

अब नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं. शरीफ परिवार पाकिस्तान के सबसे प्रभावशाली परिवारों में माना जाता है. 

nawaz sharif granddaughter wedding inside photos
  • 11/11

(Photos: Social Media)

Advertisement
Advertisement