आदित्य धर अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' लेकर आ चुके हैं, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाके करने शुरू भी कर दिए हैं. इसे लेकर जनता के बीच पहले से ही काफी क्रेज था. अब रिलीज के बाद, क्रेज का लेवल और ऊपर चला गया है.
(Photo: Instagram @officialjiostudios)
फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा बनकर जो भौकाल मचाया है, वो देखने लायक है. 'धुरंधर 2' में इंडिया के एजेंट बने जसकीरत को पाकिस्तान में एक और साथी रिजवान शाह मिलता है, जो उसका साया बनकर हर वक्त साथ रहता है.
(Photo: IMDb)
'धुरंधर 2' में रिजवान और जसकीरत एक-दूसरे को ट्रेनिंग के वक्त से जानते हैं. ये प्लॉट फिल्म में भी सेटअप किया गया है. पार्ट 1 में जहां रिजवान हमें बहुत कम समय के लिए दिखता है, पार्ट 2 में वहीं उसका किरदार बेहद लंबे समय के लिए है.
(Photo: IMDb)
धुरंधर 2 में रिजवान शाह बने इस एक्टर के बारे में हर कोई अब जानना चाहता है. इनका नाम मुस्तफा अहमद है, जो पेशे से एक प्रोफेशनल जिम ट्रेनर हैं, मगर फिल्म में उन्हें हमने बतौर एक्टर देखा है.
Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed
मुस्तफा बॉलीवुड के फेमस फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह, यामी गौतम, और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स को ट्रेन किया हुआ है. मुस्तफा ने रणवीर को 'पद्मावत' फिल्म के लिए ट्रेन किया था. वहीं यामी को 'आर्टिकल 370', तो विक्की कौशल को 'सरदार उधम सिंह' के लिए ट्रेन किया हुआ है.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
मुस्तफा एक वक्त पर ऋतिक रोशन के भी पर्सनल ट्रेनर हुआ करते थे. उन्होंने एक्टर को कई बार चोट से उबरने में मदद की है. ऋतिक की टफ-बॉडी के पीछे उनकी भी मेहनत रही है.
Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed
मुस्तफा ने अपना एक्टिंग डेब्यू आदित्य धर की ही प्रोडक्शन में बनीं फिल्म 'धूम धाम' से किया था, जो डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. वो एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें यामी गौतम और प्रतीक गांधी थे.
Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed