फिल्म की चकाचौंध में कई बार ऐसे आर्टिस्ट अपनी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी एक्टिंग ऑडियंस के दिलों में घर कर लेती है. ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की मां 'प्रभनीत कौर' का किरदार निभाने वाली मधुरजीत सरघी भी एक ऐसी ही मंझी हुई एक्ट्रेस हैं. (Photo: @jiostudios)
टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली मधुरजीत को फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए काफी सराहा जा रहा है. लेकिन, एक्टिंग के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा पहलू भी है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. (Photo: x/@sarghi_m)
एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी इंडियन सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर अनुराग सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने 'केसरी' और 'बॉर्डर 2' जैसी भव्य फिल्मों का डायरेक्शन किया है. (Photo: x/@sarghi_m)
वैसे मधुरजीत सरघी कोई नया नाम नहीं हैं, वे थियेटर और टीवी की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और बड़े पर्दे तक सफर तय किया. (Photo: x/@sarghi_m)
बहुत लोगों को पता हैं कि मधुरजीत, फेमस फिल्म डायरेक्टर अनुराग सिंह की पत्नी हैं. अनुराग सिंह, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'केसरी' और सनी देओल के साथ 'बॉर्डर 2' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. (Photo: x/@sarghi_m)
मधुरजीत और अनुराग सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम बातें करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों ही एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहे हैं. ये कहा जा सकता है कि दोनों कपल लाइमलाइट से दूर रहकर अपने काम के जरिए बात करना पसंद करता है. (Photo: x/@sarghi_m)
मधुरजीत सरघी की बात करें तो उन्होंने 'अग्निपथ', 'छपाक' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में दमदार काम किया है. इसके साथ ही फिराक, समर 2007 और मंटो जैसी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों में काम किया है. (Photo: x/@sarghi_m)