शोबिज की दुनिया में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो कामयाबी का स्वाद चखने के बाद आज इंडस्ट्री से गायब हैं. इस लिस्ट में मुजम्मिल इब्राहिम का नाम भी शुमार है.
मुजम्मिल इब्राहिम पेशे से मॉडल-एक्टर हैं. पिछले साल मुजम्मिल ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वो दीपिका पादुकोण संग रिश्ते में थे.
एक्टर ने कहा था- दीपिका जब मुंबई आईं, तो हमने साथ में एक शो किया था. वो मुझे पसंद करने लगी थीं. इसके बाद उन्होंने मुझे प्रपोज किया और हम डेट करने लगे.
मुजम्मिल ने कहा कि उस समय मैं बड़ा स्टार था और दीपिका सिर्फ एक मॉडल. कुछ समय डेट करने के बाद मुजम्मिल ने दीपिका से ब्रेकअप कर लिया.
ब्रेकअप के कुछ साल बाद दोनों टच में आए और एक-दूसरे की सक्सेस में खुश दिखे, लेकिन दीपिका की शादी के बाद एक्टर ने उनसे दूरी बना ली. मुजम्मिल इब्राहिम की बात करें, तो वो कश्मीर के रहने वाले हैं. आतंकवाद की वजह से वो कश्मीर छोड़ मुंबई आए और मॉडलिंग शुरू कर दी.
2003 में वो 'ग्लैडरैग्स मैनहंट इंडिया' के विनर रहे और 'मिस्टर इंडिया' का टाइटल अपने नाम किया. 8 साल की उम्र में उन्हें राष्ट्रपति से जीवन रक्षक पदक मिला था. उन्होंने स्विमिंग पूल में डूबते हुए एक बच्चे को बचाया था.
19 साल बाद उन्होंने गोवा में समंदर में डूब रही एक 60 साल की महिला की जान बचाई, जिसके लिए उन्हें 2009 में 'गॉडफ्रे फिलिप्स नेशनल ब्रेवरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
इब्राहिम दो बार के नेशनल लेवल स्विमिंग चैंपियन हैं. वो कई फैशन अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. 2007 में उन्होंने 'धोखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो 'हॉर्न ओके प्लीज' और 'विल यू मैरी मी?' में दिखाई दिए. फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद 2020 में वो केके मेनन के साथ 'स्पेशल ऑप्स' सीरीज में दिखे.
अब वो फिर से इंडस्ट्री से नदारद हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर पता चलता है कि गर्मियों में वो अपने होम टाउन कश्मीर में चिल कर रहे हैं.
All Photos: Instagram @muzamilibrahim7