scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शाहरुख-सलमान से कम नहीं अनुष्का-ऐश्वर्या का फॉर्महाउस, देखें इनसाइड लुक

Salman and Shahrukh
  • 1/10

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कितने सितारे हैं जिनका खुद का फार्महाउस है. वहां वो अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हैं. आइए, उन अरबपति सितारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Shah rukh khan
  • 2/10

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारे हैं. उनके पास अरबों की संपत्ति है, जिसमें उनका अलीबाग वाला शानदार बंगला 'जन्नत' भी है. वहां शाहरुख अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, पार्टी करते हैं. हाल ही में सुपरस्टार ने अपना 60वां जन्मदिन अपने अलीबाग वाले बंगले पर ही मनाया था. शाहरुख के इस बंगले की कीमत 18 करोड़ रुपये बताई जाती है.
 

Saif Ali Khan
  • 3/10

सैफ अली खान नवाबों के परिवार से आते हैं. उनके पास भी करोड़ों की संपत्ति है. सैफ 'पटौदी पैलेस' के मालिक हैं, जो कभी उनके पुरखों का घर हुआ करता था. कहा जाता है कि उनके दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी ने अपनी पत्नी के लिए इसे बनवाया था. सैफ अपने परिवार के साथ अक्सर यहां रिलैक्स करने आया करते हैं. यहां कई फिल्मों और सीरीज की शूटिंग भी होती है. रिपोर्ट्स हैं कि इस पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

Advertisement
Salman Khan
  • 4/10

सलमान खान का पनवेल वाला फार्महाउस पूरी इंडस्ट्री में मशहूर है. सलमान जब भी अपनी जिंदगी में थोड़ा फ्री होते हैं, तो वो अपने फार्म पर ही पाए जाते हैं. वहां सुपरस्टार अपनी सभी बर्थडे पार्टीज का आयोजन करते हैं. खान परिवार का ये फार्महाउस सलमान की बहन अर्पिता के नाम पर रखा गया है. ये प्रॉपर्टी करीब 150 एकड़ में फैली है, जिसकी कीमत 80 करोड़ बताई जाती है.

Virat Kohli
  • 5/10

क्रिकेटर विराट कोहली भी करोड़ों रुपयों के फार्महाउस के मालिक हैं. उन्होंने कुछ साल पहले ही अलीबाग में अपने पूरे परिवार के लिए एक आलीशान बंगला खरीदा. इस फार्महाउस का विराट ने खुद टूर भी कराया था, जिसे सुजैन खान ने डिजाइन किया है. इस प्रॉपर्टी की लागत 13 करोड़ बताई जाती है, जो 8 एकड़ में फैली है. यहां हरियाली से लेकर स्विमिंग पूल भी है, जहां सभी रिलैक्स कर सकते हैं.
 

Aamir khan
  • 6/10

आमिर खान भी अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर सुकून के पल बिताने अपने फार्म पर जाते हैं. महाराष्ट्र के पंचगनी में एक्टर की 7 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बताई जाती है, जहां आमिर अक्सर जाया करते हैं. 

Akshay kumar
  • 7/10

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का गोवा में एक फार्महाउस है, जहां वो अक्सर मुंबई के शोर-शराबे से दूर रिलैक्स होने जाया करते हैं. एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था कि उन्हें गोवा में कोई परेशान नहीं करता. वहां वो कुछ वक्त काफी सुकून से रहते हैं. अक्षय की ये प्रॉपर्टी सनशाइन स्टेट में है, जहां इसकी लागत 5 करोड़ रुपये बताई जाती है.
 

Allu Arjun
  • 8/10

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के पास भी हैदराबाद शहर से बाहर एक बेहतरीन फार्महाउस है, जिसे बड़े अनोखे तरीके से डिजाइन किया हुआ है. ये प्रॉपर्टी एक बॉक्स शेप में बनी है, जो 8000 sq.ft में फैली है. हालांकि इसकी कीमत कितनी है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

deepika ranveer
  • 9/10

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी अलीबाघ में एक हॉलीडे होम है. दोनों अक्सर वहां जाते हुए दिखाई देते हैं. हालांकि उनके घर की कोई इनसाइड फोटो या वीडियो अभी तक सामने नहीं आई है. मगर उसकी लागत करीब 22 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो 2.25 एकड़ जमीन में फैला है. 

Advertisement
abhishek aishwarya
  • 10/10

बी-टाउन का सबसे पॉपुलर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने इंडिया के बाहर अपना हॉलीडे होम खरीदा है. दुबई के जुमैराह गोल्फ एस्टेट में उनका आलीशान विला है. यहां डिजाइनर किचन से लेकर प्राइवेट पूल और थिएटर तक की सुविधा है. उसी प्रॉपर्टी में एक गोल्फ कोर्स भी है.
 

Advertisement
Advertisement