scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'रोल के लिए सोना पड़ता है', डायरेक्टर की डिमांड सुन चौंकी एक्ट्रेस, बोली- मैं शॉर्टकट...

bigg boss natalia casting couch
  • 1/10

एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक को 'बिग बॉस 19' से खास पहचान मिली है. वो 'द 50' शो में भी नजर आ चुकी हैं. नतालिया 'मस्ती 4' फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. 

bigg boss natalia casting couch
  • 2/10

एक्ट्रेस ने अब यूट्यूब चैनल Misfit Humans संग बातचीत में इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बात की है. 

bigg boss natalia casting couch
  • 3/10

नतालिया से पूछा गया कि क्या कभी उनसे काम या रोल के बदले फेवर मांगे गए? इसपर नतालिया ने कहा- यह चीज हर जगह होती है, सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं है. 

Advertisement
bigg boss natalia casting couch
  • 4/10

हॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेसेस को अपने पहले रोल के लिए बेड तक जाना पड़ा है. इस बारे में सभी जानते हैं. यह किसी से छिपा नहीं है. 

bigg boss natalia casting couch
  • 5/10

नतालिया आगे बोलीं- मैंने जब इंडिया में अपनी पहली-दूसरी फिल्म की थी, तब मैं एक डायरेक्टर से मिली थी. डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस लीड रोल के लिए सही इंसान के साथ सोई हैं. 

bigg boss natalia casting couch
  • 6/10

'कई लोग ऐसा करते हैं. अगर कोई प्रोड्यूसर फिल्म में पैसा लगा रहा है, तो वो अपनी गर्लफ्रेंड को भी कास्ट कर सकता है. मैं किसी को जज नहीं कर रही.' 

bigg boss natalia casting couch
  • 7/10

डायरेक्टर ने आगे कहा था- लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने काम से अपनी पहचान बनाई है. तो मैंने भी कहा था कि मैं भी अपने काम से पहचान बनाऊंगी. मेरी बात पर वो हंसने लगे थे. 

bigg boss natalia casting couch
  • 8/10

नतालिया आगे बोलीं- ये बातचीत आज भी मेरे दिमाग में है. मैं किसी को जज नहीं करती, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी चीज यह है कि खुद को आईने में देख सकूं. चीजें इस तरह से करो कि वो आपको बर्बाद न करें. 

bigg boss natalia casting couch
  • 9/10

'मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं, इसलिए मुझे लगता है कि कुछ चीजों के साथ मैं रह नहीं पाऊंगी. मेरा मानना है कि अगर मैं जिंदगी में अलग फैसले लेती हूं, तब भी मैं ऊंचाइयां छू सकती हूं. मैं शॉर्टकट नहीं चुनती. '
 

Advertisement
bigg boss natalia casting couch
  • 10/10

(Photos: Instagram @nataliajanoszek)

Advertisement
Advertisement