scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

18 साल की हुईं 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी, 11 साल में बदला लुक, बोली- एडल्ट हो गई

हर्षाली मल्होत्रा
  • 1/9

'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाकर मशूहर हुई हर्षाली मल्होत्रा 18 साल की हो गई हैं. 3 जून को उन्होंने अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. 
 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 2/9

हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका बदला लुक नजर आ रहा है. फैन्स 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी को देखकर सरप्राइज हैं. 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 3/9

 हर्षाली ने 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी बनकर सबका दिल जीत लिया था. उनकी मासमूयित और क्यूटनेस पर सब फिदा हो गए थे. 

Advertisement
हर्षाली मल्होत्रा
  • 4/9

 पर इन 11 सालों में हर्षाली बहुत बदल गई हैं. अब नन्ही सी मुन्नी बड़ी हो गई है. बर्थडे की फोटोज में उनका ग्लैमर लुक देखने को मिला, जो सभी के लिए चौंकाने वाला है. 
 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 5/9

पिंक कलर की ड्रेस में हर्षाली बेहद खूबसूरत नजर आईं. आउटफिट के साथ उन्होंने सेटल मेकअप किया. ओपन हेयर और मिनिमल जूलरी के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 6/9

हर्षाली ने जन्मदिन अपने पेट डॉग के साथ सेलिब्रेट किया. केक पर 18 लिखा हुआ था. केट कटिंग के साथ वो विश मांगती दिखीं. उनके चेहरे का ग्लो बता रहा है कि वो बहुत खुश हैं. 
 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 7/9

बर्थडे फोटोज शेयर करते हुए हर्षाली ने लिखा कि चैप्टर 18 अनलॉक हुआ. आधिकारिक तौर पर अब एडल्ट हो चुकी हूं. अभी भी सब कुछ समझने की कोशिश कर रही हूं. नई शुरूआत, बड़े सपनों और कई यादगार पल. 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 8/9

हर्षाली लिखती हैं कि 18 साल जो मैं हूं और अभी सबसे अच्छा आना बाकी है. 'बजरंगी भाईजान' के अलावा हर्षाली फिल्म 'अखंड 2: तांडव' में भी नजर आ चुकी हैं. 
 

हर्षाली मल्होत्रा
  • 9/9

एक्ट्रेस का बदला लुक देखकर फैन्स हैरान हैं. एक ने लिखा कि बहुत खूबसूरत. दूसरे ने लिखा ये कितना बदल गई. कई लोगों ने कहा कि मुन्नी अब शादी लायक हो गई. 
 

Photos: Instagram @harshaalimalhotra_03

Advertisement
Advertisement
Advertisement