पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी और सिंगर-रैपर बादशाह ने अपनी शादी को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तलाक को कंफर्म किया.
(Photo: Instagram @poonamrikhi6)
बादशाह संग रिश्ता टूटने के बाद ईशा रिखी ने पहली बार अपनी शादी और सेपरेशन पर बात की है. ईटाइम्स संग बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ का पब्लिकली तमाशा नहीं बनाना चाहतीं, इसलिए वो अब तक चुप थीं.
बादशाह संग ईशा की भले ही शादी टूट गई है. लेकिन उन्होंने कहा कि प्यार को लेकर उनका भरोसा नहीं उठा है.
(Photo: Instagram @poonamrikhi6)
ईशा बोलीं- मैं प्यार में यकीन रखती हूं. हालांकि, इस समय रोमांटिकली नहीं...बल्कि जिस तरह मेरी मां और मेरे दोस्त मुझे प्यार करते हैं.
(Photo: Instagram @isharikhi)
'मेरे साथ कुछ खराब हुआ है, इसलिए मैं निगेटिव इंसान नहीं बनना चाहती. लेकिन मुझे पता है कि इस चीज से बाहर निकलने में मुझे काफी समय लग जाएगा.'
(Photo: Instagram @isharikhi)
ईशा रिखी ने आगे कहा कि वो फिलहाल दूसरी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं. ईशा बोलीं- मैं अब दोबारा शादी करने से काफी ज्यादा डर रही हूं.
(Photo: Instagram @poonamrikhi6)
ईशा आगे बोलीं- मेरी जिंदगी में फिलहाल शादी की कोई जगह नहीं है. लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है, क्योंकि आप नहीं जानते कि आगे क्या होगा.
(Photo: Instagram @isharikhi)
'भागवान पर सबकुछ सौंप दें, क्योंकि भगवान ने जो मेरे लिए फैसला किया होगा, मैं उसे नकारना नहीं चाहती.'
(Photo: Instagram @isharikhi)
'लेकिन रोमांटिकली मैं अभी खुद को नॉर्मल करने कोशिश कर रही हूं. लेकिन मेरा प्यार पर विश्वास है, भले ही वो किसी रिश्ते या रोमांस के रूप में न हो. '
(Photo: Instagram @isharikhi)
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने 4 साल की डेटिंग के बाद गुपचुप शादी रचाई थी. फिर मार्च 2026 में ईशा की मां ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं, जिसके बाद उनकी शादी की खबर वायरल हुई. मगर 5 महीने के अंदर दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया.
(Photo: Instagram @isharikhi)