तापसी पन्नी की फिल्म अस्सी के दमदार ट्रेलर लोगों के होश उड़ा दिए हैं. रेप सर्वाइवर के दर्द, समाज के साथ चलने वाली उसकी लड़ाई, न्याय मिलने की जर्नी को फिल्म में दिखाया गया है.
Photo: Instagram @kantari_kanmani
तापसी जहां वकील के रोल में हैं. वहीं रेप सर्वाइवर का किरदार फेमस मलयाली एक्ट्रेस कनी कुश्रुति ने निभाया है. कई बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित कनी 20 साल से इंडस्ट्री में हैं.
Photo: Instagram @kantari_kanmani
अस्सी में उनका उम्दा काम हर किसी का दिल जीत रहा है. मूवी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कनी ने मलयालम इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हिंदी मूवीज और वेब शोज में भी काम किया है. 2009 में आई मूवी केरल कैफे से वो फेमस हुई थीं.
Photo: Instagram @kantari_kanmani
उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था. Biriyaani मूवी के लिए मोस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस से सम्मानित हुईं. केरल के छोटे से गांव में जन्मीं कनी के पेरेंट्स सोशल एक्टिविस्ट थे.
Photo: Instagram @kantari_kanmani
Bhagavadajjukam से उन्होंने थियेटर डेब्यू किया था. कनी ने एक्टिंग डेब्यू 2003 में मलयाली मूवी Anyar से किया था. वो कॉकटेल, शिखर, कर्मयोगी, पिसासु, बर्मा, गर्ल्स विल वी गर्ल्स, ऑल वी इमेजिन एज लाइट जैसी फिल्मों में दिखी हैं.
Photo: Instagram @kantari_kanmani
सीरीज किलर सूप, ओके कंप्यूटर, महारानी, पोचर में भी उन्होंने काम किया है. एक्ट्रेस ने 2019 में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने मलयाली इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे.
Photo: Instagram @kantari_kanmani
कनी ने बताया कि फिल्ममेकर्स के सेक्सुअल डिमांड्स की वजह से वो इतना परेशान हुईं कि एक्टिंग छोड़ दी थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्ममेकर्स ने अपनी डिमांड्स को मनवाने के लिए उनकी मां को कंविन्स करने की कोशिश की थी.
Photo: Instagram @kantari_kanmani