scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

21 साल में टूटी पहली शादी, 15 साल छोटी हसीना संग अर्जुन रामपाल ने बसाया घर, 4 बच्चों के हैं पिता

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 1/8

बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन रामपाल लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. अर्जुन ने 53 साल की उम्र में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस संग शादी कर ली है. 
 

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 2/8

अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस करीब 8 साल की लंबी डेटिंग और लिव-इन रिलेशनशिप के बाद शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं. दोनों ने गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई है. 
 

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 3/8

अर्जुन और गैब्रिएला अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं. लेकिन शादी से पहले ही अर्जुन ने लेडी लव गैब्रिएला संग अपना घर बसा लिया था. शादी से पहले ही कपल दो बच्चों के पैरेंट बन गए थे. 
 

Advertisement
who is arjun rampal second wife gabriella
  • 4/8

अर्जुन और गैब्रिएला का रिश्ता साल 2018 में शुरू हुआ था. डेटिंग के बाद कपल के बड़े बेटे एरिक का जन्म साल 2019 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे आरव का जन्म 2023 में हुआ. दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई देते हैं. 

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 5/8

अब अर्जुन रामपाल की शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर उनकी नई दुल्हन को गूगल पर सर्च करने लगे हैं. बता दें कि अर्जुन की नई दुल्हन गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं. 

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 6/8

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के बीच उम्र का बड़ा फासला है. अर्जुन रामपाल 53 साल के हैं, जबकि उनकी लेडी लव गैब्रिएला 39 साल की हैं. गैब्रिएला एक्टर अर्जुन से करीब 15 साल छोटी हैं. लेकिन उम्र का फासला कभी उनके रिश्ते में दीवार नहीं बना. 

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 7/8

गैब्रिएला संग अर्जुन की ये दूसरी शादी है. एक्टर की पहली शादी 80 के दशक की सबसे मशहूर मॉडल्स में से एक मेहर जेसिया से हुई थी. वो एक प्रोड्यूसर भी हैं. 

who is arjun rampal second wife gabriella
  • 8/8

अर्जुन और मेहर ने साल 1998 में शादी की थी, लेकिन 21 साल बाद 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. इस शादी से अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं. वहीं, गैब्रिएला संग अर्जुन के 2 बेटे हैं, यानी अर्जुन 4 बच्चों के पिता हैं. 

(Photos: Instagram @arjunrampal)

Advertisement
Advertisement