बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी तो हो गई लेकिन अब लगता एक और शहनाई जल्द ही कपूर खानदान में गूंजने वाली है.
अब लगता तो ऐसा ही है. हम बात कर रहे हैं बोनी के बेटे और अंशुला के बड़े भाई अर्जुन कपूर की जिनके सिर पर रस्म के दौरान अंशुला के कलीरों का एक टुकड़ा टूट कर गिरा.
ये देख अर्जुन खुद भी हैरान रह गए. वहीं अंशुला और खुशी कपूर की हंसी रोके नहीं रुकी. वीडियो को शेयर कर अंशुला ने भी बताया कि अर्जुन कितने उतावले हो रहे थे.
अंशुला ने कैप्शन में लिखा- मैंने आज तक किसी को कलीरें अपने ऊपर गिरवाने के लिए इतना एक्साइटेड नहीं देखा. सबसे मजेदार बात तो ये रही कि जो कलीरा अर्जुन कपूर पर गिरा, उस पर 'स्माइल' लिखा था.
वीडियो में अर्जुन इतने खुश नजर आए कि उस कलीरे को अपने कंधे पर सजा कर घूमते दिखे. वो उसके साथ खेलते हुए भी नजर आए. उनकी खुशी देख बहनें भी बहुत खुश हुईं.
हालांकि सिर्फ अर्जुन ही नहीं कलीरे उनके ऊपर गिरने से उनके फैंस भी बेहद खुश हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में सब लिख रहे हैं कि मतलब अब बारी अर्जुन की है. हम तो कब से इंतजार में हैं.
अर्जुन कपूर 41 साल के हैं, वो अपनी शादी को लेकर पहले भी बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि जब सही वक्त आएगा तो वो जरूर शादी करेंगे, और सबको बताएंगे भी. वो चुपचाप सात फेरे न लेकर करके सबके साथ सेलिब्रेट करने में विश्वास करते हैं.
अर्जुन अपने से 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को 6 साल तक डेट कर चुके हैं. हालांकि फिर दोनों ने अपने रास्ते आपसी सहमति से अलग कर लिए. बावजूद इसके दोनों में दोस्ती आज भी बरकरार है.