scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'तेरे लिए हमेशा खड़ा हूं...', नम आंखों से अर्जुन कपूर ने किया छोटी बहन को विदा, मां की याद में हुए भावुक

Arjun kapoor Emotional note
  • 1/9

बॉलीवुड के कपूर परिवार में खुशियों की शहनाई गूंज उठी है. अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचा ली है. बहन की शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने ऐसा इमोशनल नोट लिखा कि फैंस भी भावुक हो गए.

Arjun kapoor Emotional note
  • 2/9

अर्जुन कपूर ने छोटी बहन के साथ कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कीं,जहां वो अपनी दुल्हन बनी बहन के गाल खींचते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान साफ बता रही है कि ये पल उनके लिए कितना खास है. 

Arjun kapoor Emotional note
  • 3/9

एक दूसरी तस्वीर में अंशुला अपने भाई का हाथ थामे मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं. भाई-बहन की ये केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. बहन को विदा कर एक्टर भावुक भी हो गए. उन्होंने अपने जज्बात इंस्टा पोस्ट के जरिए बयां किए. 

Advertisement
Arjun kapoor Emotional note
  • 4/9

अर्जुन कपूर ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा- मेरे लिए तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा. आज तुम अपने पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो और तुम्हारी मुस्कान देखकर मेरा दिल, दिमाग और आत्मा बेहद खुश हैं. भाई के इन शब्दों ने हर किसी का दिल छू लिया.

Arjun kapoor Emotional note
  • 5/9

पोस्ट में अर्जुन ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को भी याद किया. उन्होंने लिखा कि उन्होंने अंशुला को बचपन से बड़ा होते देखा है और आज वो बिल्कुल अपनी मां जैसी मजबूत और खूबसूरत महिला बन चुकी हैं. उन्होंने बहन से कहा- कभी मत सोचना कि मां तुम्हारे साथ नहीं हैं. वो हर पल तुम्हें देख रही हैं और अपना आशीर्वाद दे रही हैं.

Arjun kapoor Emotional note
  • 6/9

अर्जुन ने आगे लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारी ढाल बनकर खड़ा रहूंगा और ये सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो. पोस्ट के आखिर में उन्होंने सिर्फ तीन शब्द लिखे- लव यू, तुम्हारा अर्जुन भैया. यही लाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है.

Arjun kapoor Emotional note
  • 7/9

शादी की तस्वीरें जितनी खूबसूरत हैं, उससे कहीं ज्यादा अर्जुन कपूर का अपनी बहन के लिए लिखा प्यार भरा मैसेज लोगों का दिल जीत रहा है. अर्जुन अपनी बहन से बहुत अटैच्ड रहे हैं. मां मोना के जाने के बाद वो दोनों ही एक दूसरे का सहारा रहे. सोशल मीडिया पर भी फैंस अर्जुन के इस पोस्ट को 'प्योर ब्रदर गोल्स' बता रहे हैं.
 

Arjun kapoor Emotional note
  • 8/9

अंशुला कपूर के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने शादी के लिए पीच-ऑरेंज टोन का बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना, जिसके साथ उनका रॉयल ब्राइडल ज्वेलरी लुक देखते ही बन रहा था. वहीं रोहन ठक्कर रेड और गोल्डन शेरवानी के साथ ऑफ-व्हाइट ट्राउजर में काफी डैशिंग नजर आए. दोनों का ट्विनिंग वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Arjun kapoor Emotional note
  • 9/9

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों अक्सर अपनी तस्वीरों और वेकेशन मोमेंट्स की वजह से चर्चा में रहते थे. अब इस रिश्ते को शादी का नाम मिल चुका है और कपूर परिवार में जश्न का माहौल है. फैंस भी इस नई जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

Photos: Instagram @arjunkapoor @anshulakapoor

Advertisement
Advertisement
Advertisement