पॉपुलर एक्टर और आरजे अपारशक्ति खुराना को फिल्मों में दमदार एक्टिंग करते हुए तो आपने देखा ही होगा, लेकिन एक्टर का घर भी किसी फिल्मी सेट से कम खूबसूरत नहीं हैं.
फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अब अपारशक्ति खुराना के घर पहुंचीं. फराह खान ने अपारशक्ति के घर का टूर दिया. एक्टर के घर का हर कोना इतना खूबसूरत है कि फराह भी देखकर हैरान हो गईं.
लिविंग रूम में कई अलग तरह से सिटिंग अरेंजमेंट की गई है. कलर कोर्डिनेटेड सोफा सेट लगे हैं. लिविंग रूम की दीवारों और फर्नीचर को घर की इंडो-मॉर्डन थीम के साथ मैच किया गया है.
लिविंग रूम में लगा ब्लू झूमर देखकर फराह को अपनी फिल्म ओम शांति ओम के सेट की याद आ गई. लिविंग रूम में कई डेकोरेटिव शोपीस लगे हैं. प्लान्ट्स लगाकर घर को वाइब्रेंट फील दिया गया है. लाइटिंग भी बेहद खास है.
फराह ने व्लॉग में एक्टर के घर का वॉशरूम भी दिखाया. वॉशरूम में भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से सजावट हुई है. दीवार पर एक राउंड मिरर लगा है. लैंप और शोपीस भी रखे हैं. वॉशरूम में फूलों से भी सजावट की गई है, जिसे देखकर फराह दंग रह गईं.
घर का एंट्रेंस गेट भी काफी बड़ा और शानदार है. वुडन से बने दरवाजे पर खास कारीगरी की गई है, जिसे जलती हुई आग की मदद से बनाया गया है.
एक्टर ने अपने घर का बेडरूम भी दिखाया, जिसकी थीम ऑफवाइट कलर में है. बेडरूम काफी सिंपल और एस्थेटिक रखा है.
अपारशक्ति खुराना के घर में एक ड्रेसिंग रूम भी है. एक्टर ने कहा कि वो उनके घर में उनका सबसे फेवरेट हिस्सा है. यहीं वो ज्यादातर वक्त बिताते हैं.
घर में एक स्पेशल कॉरिडोर भी है, जहां एक्टर और उनकी पत्नी ने अपने बचपन की तस्वीरें लगाई हैं. घर का ये हिस्सा दोनों के दिल के बेहद करीब है.
अपारशक्ति खुराना का खूबसूरत महलों जैसा घर देखकर फराह के होश उड़ गए. उन्होंने उनके घर की जमकर तारीफ की. आपको कैसा लगा एक्टर का घर?