हाय गर्मी....अनन्या पांडे की नई तस्वीरें देखने के बाद फैंस का रिएक्शन कुछ ऐसा ही है. नई पोस्ट में अनन्या बिकिनी में कहर ढाती नजर आईं.
अनन्या पांडे ने वेकेशन से अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस वेकेशन पर फुलऑन चिल मोड में दिखाई दे रही हैं.
एक तस्वीर में अनन्या ब्लू कलर की बैकलेस बिकिनी पहने नजर आईं. बिकिनी फोटो में अनन्या की साइड से ही झलक दिखाई दे रही है, क्योंकि फोटो पीछे से ली गई है. लेकिन उनके अंदाज ने फैंस की धड़कनें तेज कर दीं.
बिकिनी पहने एक्ट्रेस हसीन वादियों के बीच रिलैक्स करती नजर आईं. बालों में मेसी बन बनाए वो स्टनिंग लगीं.
एक दूसरी फोटो में अनन्या व्हाइट बिकिनी टॉप में दिखाई दीं. उन्होंने बिकिनी टॉप संग ब्लैक प्रिंटेड श्रग और शॉर्ट्स कैरी किए. नो मेकअप लुक में भी वो गॉर्जियस लगीं.
अनन्या ने बिकिनी में अपना टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट किया. एक्ट्रेस की बोल्डनेस पर फैंस दिल हार रहे हैं. अनन्या का टशन और स्वैग देखने लायक है.
अनन्या अपने वेकेशन के हर मोमेंट को खुलकर एन्जॉय करती नजर आईं. नीला आसमान, समंदर और खूबसूरत नजारों के बीच वो और भी ज्यादा हसीन लग रही हैं.
अनन्या की बोल्ड वेकेशन फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं. फैंस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए हैं. कमेंट सेक्शन उनकी तारीफों से भर चुका है. वैसे आपको अनन्या का ये अंदाज कैसा लगा?