मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 61 साल की उम्र में फिर से घर बसाने जा रहे हैं. वो गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की तैयारी कर रहे हैं. रीना दत्ता और किरण राव संग तलाक के बाद ये आमिर की तीसरी शादी होगी.
Photo: Social Media
कई लोग आमिर की तीसरी शादी की न्यूज पर मजे ले रहे हैं. वहीं कुछ ने उनकी लाइफ चॉइसेस को सराहा है. आमिर से पहले भी कई सितारों ने समाज की परवाह छोड़, कई शादियां रचाई हैं. जानते हैं उनके बारे में...
Photo: Yogen Shah
कम लोग जानते होंगे कि सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या बालन से तीसरी शादी है. हालांकि विद्या की ये पहली शादी है.
Photo: Social Media
सिद्धार्थ ने मूवी एडिटर आरती बजाज से पहली शादी की थी. इसके बाद उनकी जिंदगी में टीवी प्रोड्यूसर कविता आईं. मगर ये शादी भी नहीं चली.
Photo: Social Media
संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा में हुई थी. 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से ऋचा का निधन हो गया था.
Photo: Instagram @duttsanjay
इसके बाद संजू बाबा ने मॉडल रिया पिल्लई संग शादी की. 2005 में वो अलग हो गए थे. तलाक के बाद संजय ने 2008 में मान्यता दत्त संग तीसरी शादी की.
Photo: Instagram @duttsanjay
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम की तीन शादियां टूटी हैं. उनकी पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी. दूसरी शादी राजेश खट्टर से हुई. दो बार तलाक के बाद नीलिमा ने तीसरी बार रजा अली खान संग शादी की. मगर ये शादी भी नहीं चली.
Photo: Instagram @ishaankhatter
टीवी के हार्टथ्रोब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा संग तीसरी शादी की है. इससे पहले उनका रिश्ता श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट संग रहा था. दो तलाक के बाद बिपाश में उन्हें अपनी सोलमेट दिखी.
Photo: Instagram @iamksgofficial
कबीर बेदी शादियों के मामले में 1 कदम आगे हैं. उन्होंने 4 शादियां की हैं. पहली शादी प्रोतिमा बेदी से की. प्रोतिमा के निधन के बाद कबीर ने सुजैन हम्फ्रेस संग गृहस्थी बसाई. लेकिन ये रिश्ता नहीं चला.
Photo: Instagram @ikabirbedi
कबीर का दिल फिर निक्की बेदी पर आया. शादी की लेकिन तलाक हो गया. कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दोसांझ संग चौथी शादी अनाउंस की. आज परवीन और कबीर हैप्पिली मैरिड हैं.
Photo: Instagram @ikabirbedi
फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा भी तीन शादियां कर चुके हैं. विधु की पहली शादी ए़डिटर रेनू सलूजा से हुई. फिर प्रोड्यूसर शबनम सुखदेव संग उनका रिश्ता जुड़ा. फिल्ममेकर ने दो तलाक के बाद फिल्म क्रिटिक और राइटर अनुपमा चोपड़ा संग घर बसाया.
Photo: Instagram @vidhuvinodchoprafilms
जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर लकी अली ने तीन बार शादी की है. उनकी सभी एक्स वाइफ्स अलग-अलग देशों से हैं. मेघन जेन मैक्लियरी, इनाया और केट एलिजाबेथ हल्लाम संग उनका तलाक हो चुका है.
Photo: Instagram @officialluckyali
लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर और एक्टर किशोर कुमार ने भी 4 शादियां की थीं. एक्ट्रेस रुमा गुहा ठाकुरता संग तलाक के बाद वो मधुबाला के प्यार में पड़े. फिर उनकी जिंदगी में योगिता बाली आईं. तीनों रिश्ते टूटने के बाद उन्होंने लीना चंदावरकर संग चौथी शादी की थी.
Photo: imdb