scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

महाभारत की तैयारी कर रहे आमिर खान? हिंदू धर्मगुरु से की मुलाकात, Photos

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 1/10

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले. मुलाकात के दौरान आमिर मुस्कुराते और प्रभावित दिखे और उन्होंने आध्यात्मिक गुरु के प्रति अपना आभार व्यक्त किया.

(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 2/10

आमिर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए, जगद्गुरु महाराज की सोशल मीडिया टीम ने लिखा, 'जब आध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियां एक साथ आईं.'

(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 3/10

टीम के अनुसार, आमिर ने जगद्गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और उनसे दिल से बातचीत की. दोनों की मुलाकात की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Advertisement
Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 4/10

आमिर ने हल्के नीले और सफेद रंग का कुर्ता और काली पजामा पहना था. तस्वीरों में, बातचीत शुरू करने से पहले एक्टर और जगद्गुरु महाराज को एक साथ पोज देते हुए देखा गया. आध्यात्मिक गुरु की बातें सुनते हुए आमिर काफी प्रभावित दिखे.
(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 5/10

मुलाकात के एक वीडियो में, आमिर को उत्साह के साथ जगद्गुरु महाराज जी के पास जाते, उनसे हाथ मिलाते और उन्हें गर्मजोशी से गले लगाते हुए देखा गया. 
(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 6/10

इस मुलाकात ने पैपराजी के मन में भी यह जानने की उत्सुकता जगा दी कि क्या वे दोनों मिलकर कुछ करने की योजना बना रहे है. पैपराजी में से एक ने जगद्गुरु महाराज जी से पूछा, 'क्या होने वाला है? कोई कार्यक्रम है?' 
(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 7/10

सवाल का जवाब देते हुए, जगद्गुरु महाराज ने कहा कि उन्हें वहां जाना होगा जहां 'धर्म' उन्हें बुलाएगा, क्योंकि अभी गणेश महोत्सव का जश्न चल रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर ये कयास लगने शुरू हो गए कि क्या आमिर खान महाभारत की तैयारी कर रहे है?


(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 8/10

खैर, यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान जगद्गुरु सतीशा आचार्य महाराज जी से मिले हैं. एक्टर ने पहले भी उनका आशीर्वाद लिया था और धर्म, उपनिषद और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर उनसे विस्तार से बातचीत की थी. 
(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 9/10

अपनी पिछली बातचीत के दौरान, जगद्गुरु महाराज ने आमिर को अपनी फिल्मों के माध्यम से धर्म के सकारात्मक पहलुओं को दिखाने के लिए भी प्रोत्साहित किया था.
(Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Advertisement
Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya
  • 10/10

ये सभी जानते हैं कि आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'महाभारत' है. कई बार वो इसपर फिल्म बनाने को लेकर बात कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस फिल्म पर काम करना एक बड़ी जिम्मेदारी है.
 (Photo: Instagram/jagadguru_satishacharya)

Advertisement
Advertisement