भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने करियर, शादी और मां बनने की इच्छा पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने माना कि करियर बनाने की दौड़ में उन्हें फर्टिलिटी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं मिल पाई.
मोनालिसा ने 2017 में अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी. दोनों की शादी बिग बॉस के घर में हुई थी. शादी के करीब 9 साल बाद भी कपल माता-पिता नहीं बन पाया है.
मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने कुछ महीने पहले बताया था कि दोनों ने बच्चे के लिए कई बार कोशिश की है. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि मोनालिसा और उनका IVF ट्रीटमेंट भी फेल हो चुका है.
मदरहुड पर बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि उन्हें अफसोस होता है कि उन्होंने कम उम्र में अपने एग्स फ्रीज नहीं करवाए. उस समय उनका पूरा फोकस करियर बनाने और काम करने पर था.
एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके समय में सोशल मीडिया और फर्टिलिटी से जुड़ी जानकारी आज जितनी आसानी से उपलब्ध नहीं थी. उन्हें लगता था कि शादी और बच्चे बाद में भी हो जाएंगे, लेकिन इसी सोच के बीच समय निकलता चला गया.
मोनालिसा ने कहा कि लड़कियों को रिप्रोडक्टिव हेल्थ और फर्टिलिटी के बारे में कम उम्र से ही जानकारी मिलनी चाहिए. उनके अनुसार, स्कूल और कॉलेज के स्तर पर इस विषय को पढ़ाया जाना जरूरी है.
मोनालिसा भोजपुरी और टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं. वो कई बार इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि उन्होंने करियर की शुरुआत में कई बी-ग्रेड मूवीज में काम किया. ताकि उनका घर चल सके.
पैसा-पैसा कमाते वो मदरहुड पर ध्यान देना भूल गईं. आज उनके पास सबकुछ है, लेकिन फिर भी उनकी गोद सूनी है.
All Photos: Instagram @aslimonalisa