scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

2 साल 25 फ‍िल्में करने वाली एक्ट्रेस, स्टार बनकर रचाई शादी, हुआ तलाक

अंजना सिंह
  • 1/9

आज भले भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेसेस का बोलाबाला है. लेकिन एक समय में अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं. 

अंजना सिंह
  • 2/9

अंजना सिंह ने 21 की उम्र में भोजपुरी 'एक और फौलाद' से एक्टिंग डेब्यू किया था. पहली फिल्म से वो लोगों की चहेती एक्ट्रेस बन गईं.

अंजना सिंह
  • 3/9

एक्ट्रेस ने आते ही भोजपुरी सिनेमा में गदर काटनी शुरू कर दी थी. आलम ये था कि अपने करियर के पहले दो सालों में ही उन्होंने 25 फिल्में कर लीं. 
 

Advertisement
अंजना सिंह
  • 4/9

बैक टू बैक मिल रही फिल्मों से अंजना की लोकप्रियता का अंदाजा लग रहा था. उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है.

अंजना सिंह
  • 5/9

अंजना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा कर रही थीं. डेब्यू के बाद उनका करियर पीक पर पहुंच गया था, लेकिन तभी उन्होंने यश कुमार से शादी करने का फैसला किया.

अंजना सिंह
  • 6/9

शादी के बाद अंजना और यश कुमार एक बेटी के माता-पिता बने. लेकिन जल्द ही इनके रिश्ते में खटास आ गई और शादी के पांच साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. 

अंजना सिंह
  • 7/9

तलाक के बाद अंजना कुछ समय के लिए डिप्रेशन में चली गई थीं. लेकिन बेटी की खातिर उन्होंने हिम्मत से काम लिया और सिनेमा में आगे बढ़ती चली गईं. 

अंजना सिंह
  • 8/9

एक ओर जहां यश ने दूसरी शादी करके घर बसाने का फैसला किया. अंजना सिंगल मदर के तौर पर बेटी को अच्छी परवरिश दे रही हैं. उन्हें पवन सिंह की करीबी दोस्त भी माना जाता है. 

अंजना सिंह
  • 9/9

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और निजी जिंदगी की झलक फैन्स से शेयर करती रहती हैं.  

Photo: Instagram @anjana_singh_

Advertisement
Advertisement
Advertisement