scorecardresearch
 
Advertisement

काशी में पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन

काशी में पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नामांकन करने वाले हैं. कल काशी में मेगा शो करने के बाद आज प्रधानमंत्री के नामांकन के जरिये एनडीए का शक्ति प्रदर्शन होगा. प्रधानमंत्री पहले वाराणसी के काल भैरव मंदिर जाएंगे. उसके बाद करीब 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. उनके नामांकन में नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, रामविलास पासवान, प्रकाश सिंह बादल भी शामिल होंगे. खास बात ये है भी है कि आज प्रधानमंत्री के नामांकन के प्रस्तावक में एक चौकीदार, डोमराजा के परिवार से जगदीश, पटेल धर्मशाला से रामशंकर पटेल और पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल नंदिता शास्त्री को भी शामिल किया जा सकता है. देखें ये रिपोर्ट.

Advertisement
Advertisement