राजस्थान में महारानी वसुंधरा राजे को घेरने के लिए संन्यासिन के सेनापति टोटको आजमा रहे हैं. उमा भारती की पार्टी के एक उम्मीदवार तो बाकायदा गंगाजल लेकर निकल पड़े हैं. उन्हें लगता है कि राजस्थान की धरती पिछले पांच साल में अपवित्र हो गई है. इसलिए वोट मांगने से पहले वो पूरे इलाके को पवित्र करने में जुटे हैं.