scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी को पीएम मोदी के काम का इंतजार: अखिलेश

यूपी को पीएम मोदी के काम का इंतजार: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार शाम को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम बताएं कि उन्होंने कौन सा काम किया है. पीएम मोदी मन की बात की लेकिन यूपी की जनता को इंतजार है कि आप काम की बात कब करेंगे.अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम चाहें तो किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं. जनता को हमारे काम पर भरोसा है. हमने काशी को 24 घंटे बिजली देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दे हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं.

Advertisement
Advertisement