scorecardresearch
 

बिहारः 49 सीटों पर पहले चरण का मतदान, खास बातें

बिहार में 10 जिलों की 49 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. पहले चरण में कुल 1.35 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चरण के मतदान में समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमुई क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

Advertisement
X
पहले चरण में 49 विधानसभा सीटों पर मतदान
पहले चरण में 49 विधानसभा सीटों पर मतदान

बिहार में 10 जिलों की 49 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. पहले चरण में कुल 1.35 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चरण के मतदान में समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमुई क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन सीटों पर कुल हैं.

अर्धसैनिक बलों की तैनाती
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि तथा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए अर्ध सैनिक बलों के साथ कुल 155073 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है. इनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बल राज्य पुलिस कर्मी शामिल हैं. इनमें 55902 राज्य पुलिस कर्मी भी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि चुनावी इलाके पर नजर रखने तथा हवाई निगरानी के लिए पांच हेलिकॉप्टर और ड्रोन की सेवा लिए जाने के साथ पहाड़ी इलाके में निगरानी के लिए 50 पुलिस बल की तैनाती की गयी है. दियारा इलाके में 33 मोटर नौका के जरिए गश्त की जाएगी.


लक्ष्मणन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने तथा निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए 49 सामान्य पर्यवेक्षक, 18 एक्पेंडिंग आब्जर्वर, दस-दस पुलिस एवं जागरुकता पर्यवेक्षक एवं 2600 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती के साथ 935 वीडियो कैमरा, 339 एंड्रायड मोबाइल, 576 लाइव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है तथा मतदान के लिए बनाए गए 13,212 मतदान केंद्रों पर 63,624 मतदानकर्मियों की तैनाती की गयी है.


चुनाव अधिकारी ने बताया कि सोमवार के मतदान के लिए 13,212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 7384 संवेदनशील, 2255 नक्सल प्रभावित इलाके में पड़ते हैं. इन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए कुल 13,212 कंट्रोल यूनिट और 14413 बैलेट यूनिट, 2,141 वीवीपैट्स की व्यवस्था की गयी है.

पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार
इस चरण में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कमार पारस, भाजपा की रेणु कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, जद (यू) के विजय चौधरी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के रामदेव वर्मा की .

पहले चरण का समीकरण
प्रथम चरण के मतदान के लिए राजग की ओर से भाजपा के 27, लोजपा के 13, रालोसपा के छह, हम के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से जद (यू) के 24, राजद के 17 और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी चुनावी समर में हैं. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है. .

Advertisement
Advertisement