scorecardresearch
 

PM मोदी से मिले पप्पू यादव, NCP से मिला सकते हैं हाथ

बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. संकेत मिल रहे हैं कि पप्पू यादव बिहार में एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं.

Advertisement
X
Pappu Yadav
Pappu Yadav

बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. संकेत मिल रहे हैं कि पप्पू यादव बिहार में एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं.

गौरतलब है कि नीतीश-लालू-कांग्रेस के महागठबंधन में एनसीपी को सिर्फ तीन सीटें दी गई थीं, जिससे नाराज एनसीपी ने गठबंधन से बाहर आने का फैसला किया था. अब मिलकर महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका सीधा फायदा बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को होगा.

पप्पू बोले- विकास पर हुई चर्चा
पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री से कोसी इलाके के विकास और कानून व्यवस्था पर चर्चा की. लालू के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने के बाद ने अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात में उन्होंने विकास, जनकल्याण और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हालात और उन्हें नियमित किए जाने पर चर्चा की.

उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था क्योंकि वह रविवार को कोसी इलाके में आ रहे हैं. सहरसा में उनकी रैली है. उन्होंने मुझे धैर्यपूर्वक सुना और सभी मुद्दों पर काम करने का भरोसा दिया.'

Advertisement

गौरतलब है कि कोसी क्षेत्र में पप्पू यादव की पकड़ मजबूत मानी जाती है. कटिहार से एनसीपी सांसद तारिक अनवर भी महागठबंधन के सीट बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं. मुसलमानों के बीच वह एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. ऐसे में बीजेपी की अघोषित सहमति से पप्पू और तारिक अनवर की जुगलबंदी के कयास भी लगाए जा रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement