बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की आरजेडी से गठबंधन की नई व्याख्या पेश की है. उन्होंने एक दोहे के जरिये खुद को चंदन और लालू को भुजंग यानी सांप बता डाला है.
ट्विटर पर #AskNitish हैशटैग से मंगलवार को से कई सवाल पूछे गए. इन्हीं में से एक सवाल और जीत के बाद विकास के एजेंडे को लेकर था. सवाल था, 'अगर आप लालू जी के साथ जीत गए और अच्छे नंबर (सीटें) मिले, तो आप गठबंधन सरकार के साथ अच्छा विकास कैसे दे पाएंगे?'
. Bihar’s development is my sole agenda.जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग| चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग ||
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
इस पर नीतीश ने जवाब दिया, 'बिहार का विकास मेरा एकमात्र एजेंडा है.' आगे उन्होंने रहीम का यह दोहा लिखा, 'जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग. चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग.'