scorecardresearch
 

जसवंत सिंह ने बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा, रैली में भी जुटे सैकड़ों कार्यक

टिकट नहीं मिलने से पैदा हुई बीजेपी नेताओं की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने आज बाड़मेर सीट से नामांकन दाखिल किया.

Advertisement
X
जसवंत सिंह
जसवंत सिंह

टिकट नहीं मिलने से पैदा हुई बीजेपी नेताओं की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने आज बाड़मेर सीट से नामांकन दाखिल किया. दोपहर करीब सवा बारह बजे  उन्होंने अपना नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किया. इसके बाद वो बाड़मेर में ही रैली करने वाले हैं. उनके रैली स्थल पर सैकड़ों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता जुट गए हैं. जबकि, पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से मना किया गया था. बताया जा रहा है कि रैली में जसवंत बीजेपी से बगावत का ऐलान कर सकते हैं.

गौरतलब है कि राजस्‍थान के बाड़मेर से लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से जसवंत सिंह नाराज हैं. सिंह ने बाड़मेर सीट की अपनी मांग पर कोई समझौता करने से इंकार कर दिया है. सिंह अभी दार्जिलिंग सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

राज्‍य की सीएम वसुंधरा राजे के कहने पर जसवंत सिंह का टिकट काटा गया है और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम चौधरी को बीजेपी प्रत्‍याशी बनाया गया है. जसवंत की नाराजगी से पैदा हुए हालात के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने अपने विधायकों की क्‍लास ली. सीएम ने 25 मार्च को बाड़मेर में ही बड़ी रैली आयोजित करने को कहा है. राजे ने इस आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी. इसके बाद सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि वो बाड़मेर सीट से कर्नल सोनाराम को जिताने में जी जान लगा देंगे.

Advertisement

उधर, बिहार में बक्‍सर से टिकट नहीं मिलने से बीजेपी नेता लालमुनि चौबे की नाराजगी दूर नहीं हुई है. पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने चौबे से बात की. इसके बाद बिहार के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी चौबे से मिलने गए. लेकिन चौबे बक्‍सर सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ने पर अड़े हैं. बताया जा रहा है कि नाराज चौबे निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर बक्‍सर से चुनाव लड़ सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement