scorecardresearch
 
Advertisement

Lok Sabha Polls 2024 Live Updates: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज, सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 अप्रैल 2024, 7:13 AM IST

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: लगभग पूरे देश में गर्मी और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बारिश को धता बताते हुए, लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे. समय समाप्त होने के घंटों के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो अंतिम मतदान प्रतिशत कुछ और बढ़ने की उम्मीद है. नियम के अनुसार, मतदान का समय समाप्त होने के बावजूद बूथों पर पहुंचे सभी मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जाती है.

बीवाई विजयेंद्र बीवाई विजयेंद्र

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कल 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया. चुनाव आयोग के आंकड़ों (रात 11 बजे तक) के मुताकिब पहले चरण में 63.5% वोटिंग दर्ज हुई. नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल जैसे संवेदनशील राज्यों सहित देश के बाकी हिस्सों में चुनाव प्रक्रिया काफी हद तक सुचारू और शांतिपूर्ण रही. मणिपुर में छिटपुट हिंसा की सूचना मिली, फिर भी यहां 70.8% मतदान दर्ज किया गया. असम और आउटर  मणिपुर की सीमांकित सीटों को छोड़कर, 2019 में इन सीटों पर कुल 66% मतदान हुआ था.

लगभग पूरे देश में गर्मी और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बारिश को धता बताते हुए, लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे. समय समाप्त होने के घंटों के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो अंतिम मतदान प्रतिशत कुछ और बढ़ने की उम्मीद है. नियम के अनुसार, मतदान का समय समाप्त होने के बावजूद बूथों पर पहुंचे सभी मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जाती है. पश्चिम बंगाल में, जहां चुनावी हिंसा और प्रतिद्वंद्वी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों का इतिहास रहा है, कूच बिहार में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान हुआ.

चुनाव आयोग के मुताबिक कूच बिहार में हुई झड़पों का मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. अलीपुरद्वार, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी संसदीय क्षेत्रों में 79.4% मतदान दर्ज किया गया. त्रिपुरा में भी मतदान प्रतिशत 81.5% रहा और सिक्किम में 80% मतदान हुआ. अन्य राज्य जहां 70% से अधिक मतदान हुआ, उनमें मणिपुर (70.8%), पुदुचेरी (78.3%), मेघालय (74.5%) और असम (73.4%) शामिल हैं. बारिश और आतंकी धमकियों के बावजूद उधमपुर में 67.9% मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ के बस्तर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने वामपंथी उग्रवादियों की धमकियों को धता बताते हुए 67% मतदान किया. बस्तर के 56 गांवों में पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए थे. 

उत्तर प्रदेश और बिहार, जो परंपरागत रूप से कम से मध्यम मतदान वाले राज्य रहे हैं, इन दोनों राज्यों में पहले चरण में क्रमशः 60.3% और 48.9% वोटिंग दर्ज​ की गई. राजस्थान में भी राष्ट्रीय औसत 57.3% से कम मतदान हुआ, जबकि महाराष्ट्र में 61.2% मतदान हुआ. नागालैंड (56.9%) और मिजोरम (56.6%), जहां आमतौर पर अधिक मतदान होता रहा है, वहां वोटरों में इस बार कुछ निराशा देखी गई. तमिलनाडु, जहां पहले चरण में सभी 39 सीटों के लिए मतदान हुआ, वहां 69.1% वोटिंग दर्ज की गई. पहले चरण के समाप्त होने के साथ, 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा के लिए मतदान पूरा हो गया है. इसके साथ ही सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गए हैं. विधानसभा चुनावों में सिक्किम में 68% और अरुणाचल में 66% मतदान हुआ.

10:45 PM (2 वर्ष पहले)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ एफआईआर

Posted by :- Nuruddin

19 अप्रैल को बीजेपी कर्नाटक के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए अपमानजनक पोस्ट के लिए राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ बेंगलुरु के एफएसटी द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज की गई है. राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ एफआईआर आरपी अधिनियम की धारा 125 और आईपीसी की धारा 505, 153 (ए) के तहत दर्ज की गई है.

9:03 PM (2 वर्ष पहले)

'मैं शासन नहीं करता हूं, मैं सेवा करता हूं' - पीएम मोदी

Posted by :- Nuruddin

"2014 उम्मीद का कालखंड था. लोगों के दिल में भी उम्मीद थी और मेरे मन में भी उम्मीद थी कि हम उनकी उम्मीदों को पूरा करें. मैं शासन नहीं करता हूं, मैं सेवा करता हूं. मैं पद पर बैठकर मौज करने के पक्ष में नहीं हूं. मैं लोगों के लिए एक सामान्य नागरिक से भी ज्यादा मेहनत करने का प्रयास करता हूं." यह बातें एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कही है.

पीएम मोदी ने आगे कहा, "2014 में उम्मीद का वातावरण था, 2019 में वो विश्वास में पलट गया. जन सामान्य के ​विश्वास ने मेरे भीतर एक नया आत्मविश्वास भर दिया. मुझे लगा हम सही दिशा में हैं. 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का जो मंत्र लेकर चले हैं, उसे हम जमीन पर उतार पाए हैं." 

पीएम मोदी ने कहा, "2024 का चुनाव मोदी नहीं लड़ रहा है, भाजपा नहीं लड़ रही है, ये देश की जनता की पहल है. देश की जनता, 10 साल के अनुभव के अनुसार निर्णय कर चुकी है."

8:17 PM (2 वर्ष पहले)

INDIA की रांची रैली में शामिल नहीं होंगे सीताराम येचुरी

Posted by :- Nuruddin

सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कल्पना सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि वह 21 अप्रैल को रांची में भारत ब्लॉक रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे. (इनपुट - आशुतोष)

8:04 PM (2 वर्ष पहले)

मणिपुर में 47 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस ने की दोबारा मतदान की मांग

Posted by :- Nuruddin

हिंसाग्रस्त मणिपुर में गोलीबारी और हिंसा की वजह से कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया था. इस दौरान बूथ कैप्चरिंग की भी घटना के दावे किए गए. कांग्रेस ने इसकी वजह से 47 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान की मांग की है. मणिपुर में 19 अप्रैल को एक सीट पर मतदान हुआ था और वोटर टर्नआउट 68 फीदसी से ज्यादा दर्ज किया गया.

Advertisement
6:59 PM (2 वर्ष पहले)

हमारी बेटियों पर हमले हो रहे हैं- बेंगलुरु में बोले PM

Posted by :- Nuruddin

बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा जिस तरह के विचारों और विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह बहुत खतरनाक है. हमारी बेटियों पर हमले हो रहे हैं, बाजारों में बम विस्फोट हो रहे हैं, और धार्मिक गीत सुनने के लिए लोगों पर हमला किया जा रहा है. ये घटनाएं आम नहीं हैं.”

5:47 PM (2 वर्ष पहले)

2014 से पहले सपा के गुंडे लोगों को परेशान कर रहे थे- अमित शाह

Posted by :- Nuruddin

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक सभा में कहा, "2014 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन हो रहा था. सपा के गुंडे लोगों को परेशान कर रहे थे. लोग यूपी छोड़ कर जा रहे थे. उन्होंने कहा, "2017 में आपने भाजपा सरकार बनाई, योगी जी ने कानून व्यवस्था को ठीक किया, जिसके बाद लोगों ने नहीं, गुंडों ने पलायन किया."

चौधरी चरण सिंह जी वो नेता हैं, जिन्होंने किसानों की भूमि को सुरक्षित करने का काम किया है. चौधरी साहब ने कांग्रेस, किसानों की भूमि बचाने के लिए छोड़ी थी. अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने इतने सालों तक उन्हें 'भारत रत्न' नहीं दिया. चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' देने का काम मोदी जी ने किया है."

5:43 PM (2 वर्ष पहले)

आज मोबाइल फोन से हो रही आपकी सेविंग- पीएम मोदी

Posted by :- Nuruddin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सभा में बताया कि कैसे मोबाइल फोन से भारी सेविंग हो रही है. उन्होंने 2014 से पहले के दौर पर कहा कि उस समय में 1 जीबी डेटा 250 रुपये के आसपास होता था. आज यह 10 रुपये का है. अगर उस समय का हाल होता तो मोबाइल का बिल आज जो 500-700 का आता है, वो 5000-7000 का आता." उन्होंने कहा, "आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी हर महीने कितनी ज्यादा सेविंग सिर्फ मोबाइल बिल में हो रही है."

5:19 PM (2 वर्ष पहले)

बीजेपी के लिए पहला चरण फ्लॉप रहा - अखिलेश यादव

Posted by :- Nuruddin

अमरोहा की रैली में अखिलेश यादव ने कहा, "हमने पहला चरण देखा. पश्चिमी यूपी बीजेपी को उड़ा ले जाएगा. पहले चरण में उनका शो फ्लॉप रहा. पहला दिन पहला शो फ्लॉप सभी खिड़कियां खाली. उन्होंने कहा कि कहीं कोई उत्साह नहीं. यूपी वाले ढोल नगाड़े से विदाई करते हैं. इस बार ढोल बजाकर विदाई करेगी."

1:55 PM (2 वर्ष पहले)

मैं हिंदू हूं, यह गर्व से कहता हूं...जय श्रीराम: कमलनाथ

Posted by :- deepak mishra

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बैतूल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'वे (भाजपा नेता) भगवान राम के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने (अयोध्या में) राम मंदिर बनाया है. ये राम मंदिर मेरा और आपका है. हम सभी की धार्मिक मान्यताएं हैं. हमें याद रखना चाहिए कि धर्म राजनीतिक अभियान का विषय नहीं है. हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, मैं हिंदू हूं, यह गर्व से कहता हूं. फिर उन्होंने मंच से 'जय श्रीराम' के नारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया.

Advertisement
1:53 PM (2 वर्ष पहले)

केंद्र में सरकार बनेगी तो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे: राहुल गांधी

Posted by :- deepak mishra

बिहार के भागलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी, हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि भारत को दो तरह के शहीदों की जरूरत नहीं है. सबको पेंशन मिलनी चाहिए. हम जीएसटी बदल देंगे. एक टैक्स होगा, न्यूनतम टैक्स होगा. हम आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन दोगुना कर देंगे.

11:52 AM (2 वर्ष पहले)

लोगों ने इंडिया ब्लॉक को पूरी तरह नकारा: PM मोदी

Posted by :- Nitin

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया ब्लॉक पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद अलग-अलग लोगों ने बूथ लेवल तक का जो विश्लेषण किया और जो जानकारियां मिल रही हैं, उससे ये विश्वास पक्का हो रहा है कि पहले चरण में NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है. वोटर भी देख रहे हैं कि कैसे INDIअलायंस के लोग अपने स्वार्थ में ,अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं. इसलिए लोगों ने उन्हें पहले चरण में पूरी तरह नकार दिया है.

7:30 AM (2 वर्ष पहले)

यूपी-बिहार में बरकरार रही कम वोटिंग की परंपरा

Posted by :- deepak mishra

उत्तर प्रदेश और बिहार, जो परंपरागत रूप से कम से मध्यम मतदान वाले राज्य रहे हैं, इन दोनों राज्यों में पहले चरण में क्रमशः 60.3% और 48.9% वोटिंग दर्ज​ की गई. राजस्थान में भी राष्ट्रीय औसत 57.3% से कम मतदान हुआ, जबकि महाराष्ट्र में 61.2% मतदान हुआ. नागालैंड (56.9%) और मिजोरम (56.6%), जहां आमतौर पर अधिक मतदान होता रहा है, वहां वोटरों में इस बार कुछ निराशा देखी गई. तमिलनाडु, जहां पहले चरण में सभी 39 सीटों के लिए मतदान हुआ, वहां 69.1% वोटिंग दर्ज की गई.

7:29 AM (2 वर्ष पहले)

हिंसाग्रस्त मणिपुर में दर्ज हुई 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Posted by :- deepak mishra

मणिपुर (70.8%), पुदुचेरी (78.3%), मेघालय (74.5%) और असम (73.4%) में अच्छी वोटिंग हुई.. बारिश और आतंकी धमकियों के बावजूद उधमपुर में 67.9% मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ के बस्तर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने वामपंथी उग्रवादियों की धमकियों को धता बताते हुए 67% मतदान किया. बस्तर के 56 गांवों में पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए थे. 

7:28 AM (2 वर्ष पहले)

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुई करीब 64 फीसदी वोटिंग

Posted by :- deepak mishra

पहले चरण के समाप्त होने के साथ, 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा के लिए मतदान पूरा हो गया है. इसके साथ ही सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गए हैं. विधानसभा चुनावों में सिक्किम में 68% और अरुणाचल में 66% मतदान हुआ. चुनाव आयोग के आंकड़ों (रात 11 बजे तक) के मुताकिब पहले चरण में 63.5% वोटिंग दर्ज हुई.

Advertisement
7:17 AM (2 वर्ष पहले)

राहुल गांधी आज बिहार और यूपी में चुनावी जनसभाएं करेंगे

Posted by :- deepak mishra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में आज रैली करेंगे. वहीं यूपी में वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के पक्ष में पहली संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी आज असम का दौरा भी कर सकते हैं. प्रियंका गांधी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में केरल के दौरे पर रहेंगी.

7:16 AM (2 वर्ष पहले)

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे

Posted by :- deepak mishra

दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए सभी दलों के नेता आज से चुनावी अभियान में जुट जाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, जहां वह बेंगलुरु और चिक्कबल्लापुर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में भी आज पीएम मोदी की जनसभा होगी. 

Advertisement
Advertisement