scorecardresearch
 
Advertisement

Udhampur LIVE Updates: जम्मू कश्मीर में उधमपुर सीट पर वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 65% से ज्यादा हुआ मतदान

aajtak.in | नई दिल्ली | 19 अप्रैल 2024, 6:30 PM IST

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट समेत 21 राज्यों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था. इस सीट पर 16 लाख से अधिक मतदाता थे जिन्होंने 12 उम्मदीवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है और उनके मत वोटिंग मशीन में कैद हो गए हैं. उधमपुर में BJP उम्मीदवार जितेंद्र सिंह और कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह के बीच मुकाबला था.

लोकसभा चुनाव की 102 सीटों पर मतदान शुरू. लोकसभा चुनाव की 102 सीटों पर मतदान शुरू.

Udhampur LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जम्मू-कश्मीर समेत 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही थीं. जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर 16 लाख से ज्यादा मतदाता हैं. इस सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में थे. 

इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी लाल सिंह के बीच रहा.

बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर चुके हैं.

वहीं, कांग्रेस नेता साल 2004 और 2009 में इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं. जम्मू-कश्मीर के लिए ये चुनाव काफी खास हैं, क्योंकि धारा 370 के खत्म होने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं.

इन 102 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत मिली थी. उसके बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 24 और कांग्रेस को 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था. इस बार यह देखना रोचक होगा कि इन 102 सीटों में से किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आती हैं. इसके बाद 6 और चरणों में मतदान होना है.

6:15 PM (2 वर्ष पहले)

उधमपुर सीट पर वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 65% मतदान

Posted by :- Nuruddin

जम्मू कश्मीर में उधमपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो गई है. इस सीट पर अच्छा-खासा मतदान हुआ है. शाम 5 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, उधमपुर लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड 65.08 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

5:39 PM (2 वर्ष पहले)

उधमपुर सीट पर 5 बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Posted by :- Nuruddin

जम्मू कश्मीर में उधमपुर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक, यहां 5 बजे तक 65.08 फीसदी मतदान हुआ है.

4:42 PM (2 वर्ष पहले)

जम्मू कश्मीर में 57 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Posted by :- Nuruddin

जम्मू कश्मीर में 3 बजे तक 57 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है. यहां कुल 57.09 फीसदी मतदान हुआ है. उधमपुर सीट पर भी मतदान जारी है. (इनपुट - ऐश्वर्या पालीवाल)

3:55 PM (2 वर्ष पहले)

उधमपुर में दोपहर 1 बजे तक 43 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Posted by :- Nuruddin

जम्मू कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 43 फीसदी वोटिंग हुई है. उधमपुर सीट पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है. दोपहर 1 बजे तक यहां 43.11 फीसदी वोटिंग हुई है. किश्तवार में 34 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं कठुआ में 45 फीसदी वोटिंग हुई है. तमाम पोलिंग बूथ पर मतदान जारी है.

Advertisement
2:11 PM (2 वर्ष पहले)

जम्मू-कश्मीर में 43% से ज्यादा मतदान

Posted by :- Nitin

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट में वोटिंग की जारी है. दोपहर एक बजे तक इस सीट पर 43.11 फीसदी मतदान हो चुका है.

8:52 AM (2 वर्ष पहले)

उधमपुर में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें

Posted by :- Nitin

उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पांच किश्तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर और कठुआ जिलों में मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इसी बीच शादी के बाद एक नवदंपति शादी के जोड़े में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे हैं.

7:47 AM (2 वर्ष पहले)

मतदान केंद्रों पर लगीं लाइनें

Posted by :- Nitin

उधमपुर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. लोग खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. मतदान शुरू होने के बाद से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने वालों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. 

7:38 AM (2 वर्ष पहले)

उधमपुर में 12 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Posted by :- Nitin

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इस सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी ने वर्तमान सांसद जितेंद्र सिंह को चुनाव में उतारा है तो कांग्रेस से 2004 और 2009 में जीत दर्ज कर चुके चौधरी लाल सिंह पर दांव लगाया है. 

Advertisement
Advertisement