प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच गए हैं. यहां चल रहे कुंभ मेले के दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाई. पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं. संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने पवित्र संगम पर मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना भी की. साथ ही उन्होंने त्रिवेणी संगम में दुग्धाभिषेक किया.
इसके बाद पीएम मोदी स्वच्छ कुंभ स्वच्छ आभार में पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां पर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रयाग की भूमि पर आकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं. इस बार संगम में पवित्र स्नान करने का अवसर मिला. प्रयागराज का तप और तप के साथ इस नगरी का युगों पुराना नाता रहा है. कुंभ में हठ योगी, तप योगी और मंत्र योगी भी हैं और इनके साथ मेरे कर्मयोगी भी हैं. ये कर्मयोगी वो लोग हैं जो दिन रात मेहनत कर कुंभ में सुविधा मुहैया कराए हैं. इन कर्मयोगियों में नाविक भी हैं. इन कर्मयोगियों में स्थानीय निवासी भी हैं. कुंभ के कर्मयोगियों में साफ सफाई से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं. इन्होंने साफ सफाई को पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि कुंभ को सफल बनाने में सफाईकर्मियों का अहम योगदान रहा है. कुंभ ऐसे समय में हो रहा है जब देश गांधीजी की 150वीं जयंती मना रहा हैं. गांधीजी ने 100 साल पहले स्वच्छ कुंभ की इच्छा जताई थी. प्रयागराज के सभी स्वच्छाग्राहि पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं. साफ सफाई की बात आती है तो मां गंगा की निर्मल की भी चर्चा होती है. इसका अनुभव में मैंने खुद आज किया. इतना निर्मलता गंगा जी में पहले कभी नहीं की.
उन्होंने कहा कि मुझे सियोल में जो राशि मिली उसको मैंने अपने पास नहीं रखा, उसको नमामि गंगा को दे दिया. बतौर पीएम मुझे जो भी इनाम मिला मैंने मां गंगा को समर्पित किया. इस कुंभ में बहुत से काम पहली बार हुए हैं. पहली बार श्रद्धालुओं को अक्षय वट का दर्शन करने का मौका मिला. मुझे बताया गया है कि हर रोज लाखों श्रद्धालु ने इसके दर्शन किए. इस बार के कुंभ को डिजिटल कुंभ के तौर पर भी याद किया जाएगा. कुंभ में यूपी पुलिस की भूमिका की भी तारीफ हो रही है. कुंभ मेले में सेवामित्रों ने सराहनीय काम किया.पीएम मोदी ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए योगी सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार के कुंभ ने स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया है.
इससे पहले पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों व स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर भी धोए. बता दें कि ये वो लोग हैं, जिन्होंने कुंभ के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान किया है. इसके अलावा पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
Had the good fortune of taking a holy dip at the . Prayed for the well being of 130 Crore Indians.
— Narendra Modi (@narendramodi)
सफाईकर्मियों के पैर धोते पीएम मोदी
: Prime Minister Narendra Modi washes feet of sanitation workers in Prayagraj
— ANI UP (@ANINewsUP)
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह प्रयागराज दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहले ही यहां डुबकी लगा चुके हैं. योगी आदित्यनाथ ने तो कैबिनेट की मीटिंग भी प्रयागराज में की थी, और उनके कई मंत्रियों ने एक साथ यहां स्नान किया था.
Prayagraj: Prime Minister Narendra Modi performs pooja at Sangam ghat.
— ANI UP (@ANINewsUP)
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी गोरखपुर पहुंचे. यहां पर उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना लॉन्च की और किसानों के खाते में 2000 रुपए की पहली किश्त भी जारी की. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से मोदी ने विपक्ष पर किसान विरोधी होने के तगड़े आरोप भी जड़े. प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि ऋण में छूट की सीमा एक वर्ष से बढ़ाकर 3 से 5 वर्ष कर दी गई है. अगर किसान कर्ज का भुगदान समय पर करते हैं तो उन्हें ब्याज दर में तीन प्रतिशत का अतिरिक्त छूट मिलेगा. अब किसान भाई, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 1 लाख 60 हजार रुपए तक का कर्ज, बिना बैंक गारंटी ले पाएंगे.