scorecardresearch
 

सम्मान निधि योजना किसानों का हक, अब मोदी भी वापस नहीं ले सकता पैसेः PM

Prime minister in Gorakhpur गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान योजना समेत कई योजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि इस योजना के बारे में फैलाई जा रही अफवाह से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [फोटो-ट्विटर]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [फोटो-ट्विटर]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोरखपुर पहुंचे, उन्होंने यहां किसान सम्मान निधि योजना समेत कई योजनाएं लॉन्च कीं. रैली में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि जो राज्य सरकारें सूची उपलब्ध नहीं कराएंगी किसानों बददुआएं उनकी राजनीति खत्म कर देंगी.

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक करोड़ एक लाख किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये पहुंच गए हैं, उन्होंने कहा कि कुल 12 करोड़ किसानों के खाते में 31 मार्च तक 2000 रुपये की पहली किस्त के पैसे पहुंच जाएंगे. पीएम ने दावा किया कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मोदी पहली किस्त देगा, दूसरी किस्त देगा, तीसरी किस्त देगा. बाद में पैसे वापस ले लेगा. पीएम ने कहा कि यह अफवाह है. उन्होंने किसानों से वादा लिया कि आप क्षेत्र में जाकर हर आदमी को बताएं कि यह कोरी अफवाह है और कोई उनके पैसे वापस नहीं ले सकता. मोदी भी आपके पैसे वापस नहीं ले सकता.  

Advertisement

पीएम ने सपा-बसपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस योजना को लेकर किसी के बहकावे में न आएं. तमाम मिलावटी लोगों ने जब सुना कि इस योजना के बाद सारे किसान मोदी मोदी करने लग गए तो वह यह अफवाह फैलाने में लग गए. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ या इससे कम जमीन है उसे इसका लाभ मिलेगा.  

चुनाव आते ही कर्जमाफी का बुखार चढ़ जाता है

पीएम मोदी ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है तो कुछ पार्टियों को कर्जमाफी का बुखार चढ़ जाता है. बीजेपी का मानना है कि किसानों को इतना सशक्त बना दिया जाए कि उन्हें कर्ज की जरूरत ही न पड़े. यूपीए सरकार ने 2009 में 6 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का दावा किया लेकिन कुल 57000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया. उसमें भी कितने पैसे कांग्रेस के चेले चपाटों के पास चले गए.

खत्म हो जाएगी राजनीति

मोदी ने दावा कि किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को हर साल 75000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. ये पैसे किसानों के खाते में सीधे पहुंचेंगे. मोदी ने कहा कि राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह किसानों की लिस्ट केंद्र को उपलब्ध कराएं. उन्होंने विपक्षी पार्टियों के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकारें किसानों की लिस्ट उपलब्ध नहीं कराएंगी किसानों की बद-दुआएं उनकी राजनीति खत्म कर देंगी.  

Advertisement

किसी को एक पैसे नहीं खाने दूंगा

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दिन गए जब केंद्र सरकार से चले 1 रुपये में से 85 पैसे खा लिए जाते थे और 15 पैसे ही पहुंचते थे. अब मैं एक पैसा किसी को खाने नहीं दूंगा. पैसे बैंक अकाउंट में ही आएंगे. वैसे तो जनधन अकाउंट खुल चुके हैं लेकिन जिसका अकाउट नहीं खुला है वह खुलवा सकता है. इस योजना में विचौलिए के लिए कोई जगह नहीं है. अगर आप लाभार्थी हैं और आपके अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे हैं तो आप जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

मोदी ने एमएसपी की बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है. यह 2007 से कांग्रेस का पाप है जो हम ढो रहे हैं.

Advertisement
Advertisement