Hawrah Bali EVM malfunction: पश्चिम बंगाल के हावड़ा की बाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान उस समय तनाव फैल गया जब डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो गई. मशीन में गड़बड़ी की वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता उत्तेजित हो उठे और स्थिति बिगड़ गई. हालात को नियंत्रित करने के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को काबू करना पड़ा. इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.