scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, 3 विधायक बीजेपी में शामिल

पंजाब चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, 3 विधायक बीजेपी में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. पार्टी के तीन मौजूदा विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठान माजरा और चेतन सिंह जोर माजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो, पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया और सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में इन तीनों नेताओं ने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

Advertisement
Advertisement