पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच दूसरे दौर के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने वोटिंग के दौरान हिंसा को लेकर टीएमसी पर हमला बोला और कहा कि उन्हें चुनाव के बाद इसका हिसाब देना होगा. अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय संस्कृति का जिक्र करते हुए ‘झालमुड़ी’ को लेकर भी ममता बनर्जी की पार्टी पर हमला बोला और कहा कि खाई मैंने लेकिन मिर्ची उन्हें लग रही है. उन्होंने 4 मई को बीजेपी की जीत का दावा किया. पीएम ने राज्य में सत्ता परिवर्तन का भरोसा भी जताया.