की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है. देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ओपी राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के चार हिस्से किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी सूबे का बंटवारा होगा, तब पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज का ही बेटा बनेगा.