scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल के 'महाभारत' में उतरीं रूपा गांगुली, लवली मोइत्रो को इस सीट से देंगी टक्कर

बंगाल के 'महाभारत' में उतरीं रूपा गांगुली, लवली मोइत्रो को इस सीट से देंगी टक्कर

पश्चिम बंगाल की सोनारपुर दक्षिण सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. बीजेपी ने अपने प्रमुख चेहरे और महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली पूर्व सांसद रूपा गांगुली को मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा विधायक और अभिनेत्री लवली मोइत्रो से होगा. इस हाई-प्रोफाइल सीट पर दो अभिनेत्रियों के आमने-सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और यह सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है.

Advertisement
Advertisement