समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यात्रा में अब बुलडोजर की एक अनोखी एंट्री देखने को मिली है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुलडोजर के चर्चित मुद्दे को अखिलेश यादव ने अब सीधे तौर पर जनता के वोट से जोड़ दिया है. इस यात्रा की तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया और वहां से कार्यकर्ताओं और जनता पर फूलों की बारिश की गई. इस मौके पर अखिलेश यादव ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला.