scorecardresearch
 
Advertisement

'बिना तैयारी टीवी डिबेट में न जाएं', अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को दी नसीहत

'बिना तैयारी टीवी डिबेट में न जाएं', अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को दी नसीहत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में अखिलेश यादव ने सभी प्रवक्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कोई भी प्रवक्ता बिना पूरी तैयारी के किसी भी टीवी डिबेट या चर्चा में हिस्सा न ले. उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, जहां सिर्फ 10 सेकंड की एक छोटी सी वीडियो रील भी किसी पार्टी की छवि को बना या बिगाड़ सकती है. इसलिए डिबेट में जाते समय विशेष सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को एक और बड़ी नसीहत दी है.

Advertisement
Advertisement