Pradeep Prasad Thapliyal
INC
Matbar Singh Kandari
IND
Mohit Dimri
UKKD
Sudhir Negi
IND
Nota
NOTA
Sudhir Rauthan
CPI
Pyar Singh Negi
AAP
Mahabir Singh Jagwan
IND
Birendra Pratap Singh
BMUP
Laxman Singh
NDS
Mohit
SP
Bhagwati Prasad
IND
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस की न्याय यात्रा में टिकट की दावेदारी और गुटबाजी ने सियासी माहौल गरमा दिया है. सहसपुर में यात्रा शुरू होने से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों के बीच नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन हुआ.
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं के सांस्कृतिक केंद्र अल्मोड़ा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जिले की छह विधानसभा सीटों (अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर, द्वाराहाट, रानीखेत और सल्ट) पर फिलहाल बीजेपी के पास चार और कांग्रेस के पास दो सीटें हैं. पलायन, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाएं यहां के प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं.
सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता और पूर्व बीजेपी नेता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. रामशरण नौटियाल 2022 के चुनाव में चकराता सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.
हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया है कि एक गिरोह नेताओं और उनके परिवारों के फोन हैक कर रहा है. उन्होंने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए गैरसैंण में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह की चेतावनी दी. हरीश रावत ने चिंता जताई.
‘पंचायत आजतक पंजाब’ में पार्टी महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने 2022 की हार, बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन, किसान आंदोलन और पंजाब की कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
PM मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर धनराज नथवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से PM मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है.
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए 'शुद्धीकरण विवाद' के डैमेज कंट्रोल और कांग्रेस के दलित कार्ड को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव चला है. पार्टी ने आरएसएस पृष्ठभूमि के वरिष्ठ दलित नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी माहौल गर्मा दिया है.
उत्तराखंड कांग्रेस में व्यक्तिगत यात्राओं पर केसी वेणुगोपाल की सख्ती के बाद हरीश रावत ने अपनी आगे की 8-10 यात्राएं स्थगित कर दी हैं. रावत ने कहा कि उनका मकसद कांग्रेस को जगाना था जो पूरा हो गया.
कांग्रेस आलाकमान की रोक और नोटिस के बावजूद 78 वर्षीय हरीश रावत की अकेले 'जनसंवाद यात्रा' ने उत्तराखंड में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. उनके इस तेवर से सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे पार्टी से बगावत कर रहे हैं या फिर संगठन के भीतर अपनी 'बार्गेनिंग पावर' मजबूत करने का दांव चल रहे हैं.
राम माधव ने कहा है कि हमें आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में केवल साधारण बहुमत के लिए नहीं, बल्कि भारी जनादेश हासिल करने के लिए काम करना होगा और 60 से अधिक सीटें जीतनी होगी.