Arvind Rajbhar
SBSP
Ravi Maurya
BSP
Girish
INC
Nota
NOTA
Manoj Kumar Maurya
JANADIP
Usha
AJPI
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने सभी मौजूदा राज्यसभा सांसदों का पत्ता काट दिया है. 8 नए चेहरों पर दांव लगाया है. पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सोशल इंजीनियरिंग की मजबूत जमीन तैयार कर दी है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के महत्वपूर्ण दौरे पर जा रहे हैं. अपने इस आध्यात्मिक और धार्मिक दौरे के दौरान सीएम योगी उदासीन संगम ऋषि आश्रम में संतों और पूजनीय साधुओं से मुलाकात करेंगे. वह संतों से संवाद कर उनका आशीर्वाद लेंगे. इसके साथ ही वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं.
यूपी में 2027 के चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है, कांग्रेस जहां ज्यादा सीटों पर दावेदारी जता रही है, वहीं अखिलेश यादव ने साफ संदेश दे दिया है, बात सीटों की नहीं, जीत की है। यानी अखिलेश का फोकस सीटों की संख्या से ज्यादा उस फॉर्मूले पर है, जिससे गठबंधन बीजेपी को मात दे सके। अब सवाल ये है कि सीटों की इस सियासी रस्साकशी में कांग्रेस और सपा के बीच आखिर समझौता कैसे होगा?
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एक बड़ा बयान देकर इस चर्चा को और हवा दे दी है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वे केवल 150 सीटें नहीं, बल्कि 200 सीटों की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि गठबंधन के तहत चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलनी जरूरी हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि सीट शेयरिंग का यह मामला अक्टूबर के महीने में ही सुलझा लिया जाना चाहिए ताकि दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दे सकें.
उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के जरिए 2027 की बिसात बिछाते हुए बीजेपी ने अपने सभी मौजूदा राज्यसभा सांसदों की जगह पर कैडर से जुड़े नए चेहरों पर दांव लगाया है. पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ सपा के 'पीडीए' और ब्राह्मण कार्ड को चित करने का मजबूत मास्टरस्ट्रोक खेला है.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में सीट बंटवारे पर रार बढ़ती जा रही है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. हाल ही में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दोनों पार्टियों के बीच बराबर की हिस्सेदारी की मांग करते हुए डेढ़ सौ से दो सौ सीटों की दावेदारी ठोक दी है.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है. वे अपनी पार्टी के लिए सीटें चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का ऑफर दे रही है.
भाजपा ने यूपी से राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में 2027 विधानसभा चुनाव का खाका तैयार किया है. पार्टी ने ओबीसी, ब्राह्मण, दलित और महिला प्रतिनिधित्व के साथ-साथ क्षेत्रीय और संगठनात्मक संतुलन बनाकर मजबूत सोशल इंजीनियरिंग का राजनीतिक संदेश दिया है.
उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर भारी खींचतान मची हुई है. दोनों ही राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बात तो कह रही हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पा रही है. कांग्रेस पार्टी जहां उत्तर प्रदेश में अपने लिए अधिक से अधिक सीटों की मांग कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी इस पूरे प्रदेश में खुद को बड़े भाई की मुख्य भूमिका में देख रही है.
यूपी की चुनावी बिसात पर मुद्दों की शतरंज बिछ चुकी है. वैसे तो इन चुनावों में कई किरदार हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आमने-सामने हैं. राज्यसभा चुनाव से लेकर विधानपरिषद चुनाव तक, जातियों की गोलबंदी से लेकर कानून व्यवस्था के सवाल तक, हर चाल ऐसी कि एक-दूसरे को शाह और मात के आखिरी अल्टीमेटम जैसी लगे. देखें ये स्पेशल शो.