Sangeet Singh Som
BJP
Sanjeev Dhama
BSP
Syed Rehanuddin
INC
Zeeshan Alam
AIMIM
Nota
NOTA
Devendra
IND
Ramesh Chand
PHSP
Sanjay
AAAP
Vinod Soam
IND
Daya Chand
IND
Devendra
JANADIP
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पुरानी व्यवस्था और वर्तमान कानून व्यवस्था की तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2017 से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक और सामाजिक व्यवस्था को बहुत करीब से महसूस किया था. उस समय सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में भारी विसंगतियां और भ्रष्टाचार व्याप्त था, जिसके कारण प्रदेश के योग्य युवाओं में गहरी निराशा और हताशा का माहौल बन गया था.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा रणनीति ऐलान किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27,000 वोट बढ़ाने और भाजपा के 27,000 वोट कम करने का है.
एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं जयंत चौधरी और उनकी पत्नी को अच्छी तरह जानता हूं. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार BJP की सरकार बने. अगर कोई नहीं चाहता कि BJP सरकार बनाए, तो वे हमसे बात कर सकते हैं.
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी है. अखिलेश यादव ने हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने अन्याय और अत्याचार से प्रभावित परिवारों को पार्टी से जोड़ने की बात कही. बैठक में PDA की सातवीं ऑडिट रिपोर्ट भी जारी हुई.
अखिलेश यादव के सामने ही समाजवादी पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए. लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पार्टी ने एटा और कासगंज की पूरी जिला इकाइयों को भंग कर दिया.
मायावती ने कहा है कि आकाश आनंद और उनकी बहन को बीएसपी में अब कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा.
बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 98 जिलों के जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है. इसमें संगठन के पुराने और अनुभवी नेताओं की वापसी हुई है. इस सूची में जातीय संतुलन और महिला-दलित प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं. संगठन ने जातीय समीकरण की बजाय अनुभव को प्राथमिकता दी है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को रायबरेली जिला प्रभारी बनाया है. वे राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सरधना सीट पर बसपा द्वारा जाट प्रत्याशी उतारे जाने से सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है. बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम और मौजूदा विधायक अतुल प्रधान के बीच की जंग में इस नए सियासी दांव से गेम अलग हो गया है.
पश्चिम यूपी इन दिनों राजनीतिक केंद्र में बना हुआ है. पश्चिम यूपी में बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं की सियासी अदावत चर्चा का विषय बनी हुई है. संजीय बालियना हिसाब बराबर करने की बात कर रहे हैं तो अतुल प्रधान ने अलग ही मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में संगीत सोम की सियासी टेंशन बढ़ गई है.