Bandana Singh
BJP
Shankar Yadav
BSP
Pankaj Maurya
JANADIP
Rana Khatoon
INC
Nota
NOTA
Babulal Bharti
IND
Abhimanyu
BMUP
Mukesh Rai
AAAP
Chandrika
IND
Sahtu
IND
Nesar
PECP
Amirchand Ramlakhan Yadav
ASPKR
Ishrak
IND
Virendra Yadav
AJPI
अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलेंगे. इसे लेकर मौलाना बरेलवी ने कहा कि 370 दिनों के बाद आजम खान से मिलने के लिए अखिलेश का रामपुर दौरा चुनाव से पहले मुसलमानों को लुभाने की रणनीति है, जो नाकाम रहेगी.
यूपी में विधान परिषद की 11 और बिहार में 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के वाइस प्रेसिडेंट हसीब खान ने मुस्लिम समुदाय के लिए 100 सीटों की मांग रखी है. उनका कहना है कि अगर हिस्सेदारी की बात हो रही है, तो गठबंधन में 100 सीटों से कम पर बात नहीं होगी.
सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन की बीजेपी नेताओं भूपेंद्र चौधरी और रितेश गुप्ता के साथ वायरल तस्वीर पर सफाई आई है. उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन लेट होने पर वह वीआईपी वेटिंग रूम में बैठे थे, तभी बीजेपी नेता भी वहां आ गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपसी संबंध खराब हों.
कांग्रेस की शिकायत के बाद पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच हुई. कुछ EPIC नंबर पर दूसरे मतदाताओं का ब्योरा मिलने के बाद चुनाव आयोग ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यूपी के सभी जिलों में भी जांच होगी.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी और हेराफेरी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम मतदाताओं को वोटर लिस्ट आसानी से नहीं मिल रही, तो बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों तक मतदाताओं के मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारियां कैसे पहुंच रही हैं? अखिलेश ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी तंज कसा. वहीं, SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. क्या यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बनने जा रही है? समझिए पूरा मामला.
पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने सपा सरकार के दौर पर निशाना साधा. उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिस के कामकाज को लेकर समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए.
बदायूं की बिसौली सीट से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने 11 साल बाद बीजेपी छोड़ दी है. इस्तीफे में उन्होंने सम्मान और अपनापन न मिलने की बात कही. अब उनके जल्द समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है.
उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में आज के दिन उत्सवों के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी सुनाई पड़ रहे हैं. खासकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे दशहरे की शुभकामना संदेशों में. इस विजयादशमी पर कई सियासी अभियानों की शुरुआत भी हुई है. जिसमें अखिलेश यादव ने बाकायदा पूजा पाठ मंत्रोच्चार शंखनाद के साथ पीडीए की चुनावी रथों को हरी झंडी दिखाई है. यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में एक-दूसरे पर दबाव डालने का सिलसिला लगातार जारी है. उधर, यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राजा भैया की 18 अक्टूबर की लखनऊ में राजा भैया के घर में मुलाकात खबर की बड़ी चर्चा है.
उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर लखनऊ के नेहरू भवन में कांग्रेस की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है. इस बैठक में प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, सुप्रिया श्रीनेत और इमरान मसूद शामिल हैं. सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चर्चाएं जारी हैं, जहां कांग्रेस 125 से 150 सीटों का दावा कर सकती है.