Nagesh Pratap Singh Urf Chhote Sarkar
BJP
Bankelal Patel
BSP
Nota
NOTA
Devendr Pratap
IND
Ramraj Saroj
BMUP
Kuldeep Singh
IND
Samay Nath
MADP
Surendra Singh
SHS
Ravindra Kumar
SABHP
Ajeet
AAAP
Lalji
JD(U)
Durgesh Kumar
LD
Awadhesh
ADBP
Karan Alis Karan Bahadur Singh
RRP
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है. पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह और अन्य राजनीतिक प्रवक्ताओं के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली. चर्चा के दौरान यूपी पुलिस की कार्यशैली, विभिन्न एनकाउंटरों की सत्यता और राज्य में अपराध के आंकड़ों पर गंभीर सवाल उठाए गए.
बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिला मोर्चा की नई टीमों का ऐलान किया है. एससी मोर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं ओबीसी मोर्चा में 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और एनकाउंटर नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि राज्य में माफिया राज का खात्मा हो चुका है और अब अपराधी पुलिस के सामने घुटने टेक रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां सरकार पर 'एनकाउंटर राज' और 'पुलिस स्टेट' बनाने का आरोप लगा रही हैं.
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव और साल 2027 के महासंग्राम यानी मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित करने जा रही है. इस बैठक में बीजेपी का मुख्य ध्यान पूरी तरह से संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा क्योंकि पार्टी आगामी चुनावों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा तीसरे प्रत्याशी को उतारने की रणनीति के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्टी 111 वोटों का जादुई आंकड़ा कहां से और कैसे जुटाएगी.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच कानून व्यवस्था और माफियाओं को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सम्मान समारोह में पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले राज्य में दुर्दांत माफियाओं का बोलबाला था और पुलिस को उनके सामने घुटने टेकने पड़ते थे. योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पहले की सरकार में दंगाइयों का राज था और पुलिस की हालत बेहद दयनीय थी.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए जाएंगे, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा उद्योगपति धनराज परिमल नाथवानी को 'सरप्राइज कैंडिडेट' बनाए जाने के बाद पार्टी के कॉरपोरेट-अनुकूल रुख पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. अनिल अंबानी से लेकर ललित सूरी और संजय सेठ तक, 'समाजवाद' के झंडे तले धनकुबेरों व उद्योगपतियों को उच्च सदन भेजने का सपा का इतिहास काफी पुराना रहा है.
क्या यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो पाएगा? गठबंधन हुआ तो किसके खाते में कितनी सीटें जाएंगी? इस सवाल का जवाब अभी दूर की कौ़डी भले दिख रहा हो, लेकिन दोनों पार्टियों की तरफ से मोर्चाबंदी में कोई कमी नहीं है. सीटों के बंटवारे पर अखिलेश खामोश हैं और इससे कांगरेस की बेचैनी लगातार जरूर बढ रही है.
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी रणनीति की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तनातनी बढ़ती जा रही है. सीट बंटवारे पर बयानबाजी के बीच अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बड़ा बयान दिया है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी.