Krishna Patel
APNDLK
Ashutosh Tripathi
BSP
Israr Ahmad
AIMIM
Neeraj Tripathi
INC
Ram Bahadur Sharma
MADP
Nota
NOTA
Ashok Kumar
IND
Paritosh Kumar
IND
Harikesh Kumar
IND
Dinesh Kumar Upadhyay
AAAP
Ram Ajor
BMUP
Bajrangi Lal
KPL
Mohammad Irshad
ADBP
नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश का बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक फार्म हाउस में उन्हें जान से मारने का षड्यंत्र रचा गया. उन्होंने हाल ही में अपने ऊपर हुए हमले और इस पूरी साजिश की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.
यूपी में कानून-व्यवस्था के दम पर महिला वोटरों का भरोसा जीत चुके योगी आदित्यनाथ अब 'महिला उद्यमी क्रेडिट योजना' के जरिए आर्थिक स्वावलंबन का बड़ा दांव चल रहे हैं. बिहार चुनाव में महिला रोजगार योजना के मास्टरस्ट्रोक से सबक लेते हुए, भाजपा 2027 चुनाव से ठीक पहले 1 करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपए का ब्याजमुक्त क्रेडिट देकर अखिलेश-डिंपल यादव की घेराबंदी को बेअसर करने में जुटी है.
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सपा नेता माता प्रसाद पांडे से मुलाकात को लेकर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि वो शिष्टाचार के नाते उनकी तबीयत पूछने गए थे. हालांकि इस मुलाकात के बाद निषाद पार्टी और सपा के गठबंधन की अटकलें सामने आ रही थीं. इसे लेकर संजय निषाद ने कहा कि अगर बीजेपी अपने दरवाजे बंद करती है, तो वो इस बारे में सोच सकते हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी खास रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी सपा के शासनकाल की कमियों को उजागर करते हुए अपनी उपलब्धियों का तुलनात्मक रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी. पार्टी कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, बिजली सप्लाई और गरीब कल्याण योजनाओं पर जोर दे रही है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बाकी हैं, मगर उससे पहले ही दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपनी-अपनी पिच तय कर दी है. बीजेपी सनातन के सहारे तीसरी बार लगातार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो विपक्ष को लगता है कि अगर वोट जातियों में बंट गया तो उनके लिए ज्यादा मुफीद होगा. जाति Vs सनातन, वोटर क्या चुनेगा? देखें विशेष.
समाजवादी पार्टी ने 15 नवंबर को आगरा में बड़ा दलित सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश पार्टी कर रही है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे.
बसपा में मायावती द्वारा आकाश आनंद को सभी पदों से मुक्त किए जाने के बाद उनका राजनीतिक भविष्य अधर में लटक गया है. बहुजन राजनीति के इस युवा चेहरे के सामने अब अपनी नई पार्टी बनाने, शांत रहकर सही समय का इंतजार करने या अन्य दलों का ऑफर स्वीकार करने के तीन मुख्य विकल्प मौजूद हैं.
बसपा सुप्रीमो मायावती भले ही आकाश आनंद को लेकर अब सॉफ्ट नजर आ रही हों, लेकिन अशोक सिद्धार्थ को लेकर उनकी आशंकाएं बरकरार हैं. पार्टी के करीबी नेताओं ने कथित तौर पर मायावती के मन में यह बात बैठा दी है कि उनके बाद आकाश के जरिए अशोक सिद्धार्थ बसपा पर कब्जे की कोशिश कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में गोंडा, अयोध्या और प्रतापगढ़ में हुई तीन हत्याओं ने 'ओबीसी बनाम सवर्ण' की सियासत को हवा दी जा रही है. पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरे विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे आगामी 2027 के चुनाव से पहले राज्य का सियासी तापमान और पार्टी की टेंशन बढ़ गई है.
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत लखनऊ में एक दिवसीय चुनावी वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. इस वर्कशॉप में 33 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी सुपरवाइजर शामिल होंगे. बैठक का फोकस EVM और VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग की पारदर्शिता और गुणवत्ता तय करना था.