Mohd.mujataba Siddiqui
SP
Ram Taulan Yadav
BSP
Siddhanath Maurya
INC
Nota
NOTA
Dr.ashok Maurya
PPID
Mridula Singh
JANADIP
Hari Lal Sahu
IND
Vimal Kumar Gupta
IND
Shyam Sundar Pal
RSPS
Bhanu Pratap Singh
IND
Salik Ram
BHAKAP
Ram Surat Patel
AAAP
Rakesh Kumar
LTJP
Sandeep Kumar
BVBHVP
Tahseen Ahmad
ABHSLP
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके ही मजबूत गढ़ आजमगढ़ में विपक्ष ने घेराबंदी में जुट गए हैं. बसपा प्रमुख मायावती सीधे सपा पर अटैक करने का दांव चल रही हैं तो ओम प्रकाश राजभर बीजेपी की नैया पर सवार होकर अपने सियासी आधार के जरिए मात देना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश के सियासी तपिश के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच राम मंदिर में चंदा चोरी, गोरक्षा और सनातन धर्म के मुद्दे पर बातचीत हुई, जिसे लेकर अखिलेश यादव अब बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी तानाबाना बुना जाने लगा है. सपा ने अपने पीडीए सियासी समीकरण में ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद शुरू की है, जिसके लिए अखिलेश यादव ने अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडेय और बलिया के सांसद सनातन पांडेय को फ्रंटफुट पर उतार रखा है.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण लागू करने और परिसीमन बिल के जरिए उच्च सदन में सीटें बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने यह बात महिल संगठनों से मुलाकात के बाद कही है. ऐसे में सवाल उठता है कि तीन महीने के बाद अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर क्यों यू-टर्न लिया?
सुल्तानपुर की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने भू-माफियाओं से 64 हजार एकड़ जमीन खाली कराई. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के डर से कई माफिया खुद सरेंडर करने पहुंच गए.
Uttar Pradesh Bypoll Election Results 2024 Live Updates: प्रयागराज की फूलपुर सीट बीजेपी के पास थी. यहां से प्रवीण पटेल के सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई. उसके बाद बीजेपी ने यहां से दीपक पटेल को उतारा तो सपा ने मुस्तफा सिद्दीकी को टिकट दिया था. इसके अलावा बीएसपी के जितेंद्र कुमार सिंह भी मैदान में थे.
यूपी उपचुनाव में फूलपुर सीट पर काउंटिंग के दौरान हंगामे की खबर सामने आई है. बीजेपी के उम्मीदवार दीपक पटेल और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुस्तफा सिद्दीकी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए काउंटिंग भी रोकनी पड़ी. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का माहौल गर्म है. यह वीआइपी सीट है क्योंकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसी संसदीय क्षेत्र से तीन बार जीत कर प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जोरदार जंग चल रही है. बीजेपी के प्रत्याशी दीपक पटेल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद मुस्तफा सिद्दीकी के बीच कड़ी टक्कर है.
समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने फूलपुर में बीजेपी पर तीखा हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि अधिकारी भी अंदर ही अंदर साथ दे रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि ये सरकार चलने वाली नहीं है.
फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बीजेपी के बीच मुकाबला है. लेकिन बीते दिन सपा की विधायक पूजा पाल फूलपुर में अपनी पार्टी के बजाय बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगती नजर आईं. उनके इस कदम से क्षेत्र की सियासत गरमा गई है.