Prashant Chaudhary
BJP
Mohd. Salim
BSP
Umesh
ASPKR
Jamil Ahmad
INC
Nota
NOTA
Shah Alam
IND
Priti
RaNP
Madan Pal
IND
Hem Lata
IND
Amit Kumar
IND
Pravez Alam
RTSMJD
Meerapur By Poll Result Updates: मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए. मीरापुर वही सीट पर जहां मतदान के दिन काफी बवाल हुआ था. ककरौली थाना क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दारोगा को पिस्टल लहरानी पड़ी. इसको लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे.
उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर बुधवार को उपचुनाव हुआ. इस दौरान हुई वोटिंग को लेकर दिनभर हंगामे की खबरें आती रहीं. ककरौली एसएचओ राजीव शर्मा का महिलाओं पर पिस्टल तानने का वीडियो खास तौर पर चर्चा में है. ये वीडियो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट किया. इस वीडियो के सामने आने के बाद चुनावी माहौल और ज्यादा गर्मा गया हैं.
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने चुनाव में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कुंदरकी, मीरापुर और सीसामऊ में दोबारा से चुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने अधिकारियों पर निष्पक्षता न दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि यह उपचुनाव समाजवादी पार्टी और पुलिस प्रशासन के बीच की प्रतिस्पर्धा थी.
यूपी की नौ विधानसभा सीटों के लिए एक दिन पहले मतदान हुआ था. सपा ने नौ में से तीन सीटों कुंदरकी, मीरापुर और सीसामऊ में मतदान रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग की है. सपा ने बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि मर्यादाओं को ताक पर रखकर चुनाव कराए गए.
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है. इसी कड़ी में आरोप है कि मीरापुर में एक SHO रिवॉल्वर से वोटर्स को धमकाते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित करे. देखिए VIDEO
उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा की सीटों पर बुधवार को वोटिंग के दौरान मीरापुर से तनाव की खबरें आ रही हैं. वोट डालने को लेकर ककरौली में पथराव किया गया है और पुलिस की कार्रवाई हुई है. AIMIM प्रत्याशी और आम लोगों का कहना है कि उन्हें वोट नहीं डालने दिया जा रहा है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट.
यूपी उपचुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है. मीरापुर में सियासी तापमान हाई है. इस विधानसभा सीट पर आरएलडी और सपा, गठबंधन सहयोगी रह चुके दो दलों की फाइट को बसपा और आजाद समाज पार्टी ने बहुकोणीय बना दिया है.
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट खासा चर्चा में है. यहां होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राणा और उनके ससुर क़ादिर राणा सहित सपा नेता और कार्यकर्ताओं पर अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.
पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सैनी बुधवार को मीरापुर में एनडीए प्रत्याशी मिथलेश पाल के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि आने वाली 20 तारीख में नल के बटन दबाएं कि दुश्मनों के कान बहरे हो जाएं और उसकी आवाज पाकिस्तान तक जाए. और पाकिस्तान के लोग भी ये कहें कि ये आवाज मीरापुर से आ रही है.
यूपी में उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच 9 सीटों को लेकर कांटे की टक्कर है. इस बीच आजतक मुज़फ्फरनगर की मीरापुर सीट की चुनावी पड़ताल के लिए पंहुचा. आखिर मीरापुर उपचुनाव में किसकी किस्मत का खुलेगा ताला? देखें वीडियो.