Ashok Kumar Singh
BJP
Bhim
BSP
Madhavendra Bahadur Singh
INC
Ramkishor
JANKRPR
Fakhre Alam
CPI
Munauvar
PECP
Nota
NOTA
Jitendra Singh Chauhan
IND
Movin Ahamad
IND
Vikramjit Bhai
AAAP
Rajpat Chauhan
IND
Shailendra
SUCI
Parmahans
IND
यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे हैं.
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर कहा कि 150 तो दूर, 50 सीट देना भी बड़ी बात है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई टीम के गठन के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आराधना मिश्रा को प्रदेश की कमान संभालने पर बधाई दी. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने 2027 के चुनाव को लेकर कहा है कि समय कम है और चुनौतियां ज्यादा हैं. उन्होंने यह जिम्मेदारी देने के लिए खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया और कहा कि वे इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी.
आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. वहीं इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं. आराधना मिश्रा की नियुक्ति के साथ अजय राय का उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है.
कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. आराधना मिश्रा तीन बार की विधायक हैं और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. वह दो दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं और प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी काम कर चुकी हैं.
यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. सूत्रों के मुताबिक, आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है. कांग्रेस तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर भी विचार कर रही है
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रमुख नेता आकाश आनंद ने अपनी बुआ और पार्टी सुप्रीमो मायावती को एक खुला पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. आकाश आनंद ने भावुक होते हुए लिखा कि बसपा उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि उनका परिवार है. उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु बताया और कहा कि वे हमेशा उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में रहकर ही पार्टी और समाज की सेवा करना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी महिला और ब्राह्मण चेहरे को सौंपने की तैयारी कर रही है. इस रेस में दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी और रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा का नाम सबसे आगे चल रहा है. आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है और इसकी आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द होने की उम्मीद है.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने AIMIM के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि जो गठबंधन पहले से था और जिसने बीजेपी को हराया, वही आगे जारी रहेगा. समाजवादी पार्टी उसी गठबंधन को आगे बढ़ाने का काम करेगी.