Santosh Pandey
SP
Avanish Kumar Singh
BSP
Islam
JANADIP
Vinay Vikram Singh
INC
Ram Sunder Yadav
VSIP
Nota
NOTA
Amritlal Vishwakarma
MADP
Rakesh Kumar
ASPKR
Manju Lata Pal
AJPI
Rajendra Prasad Maurya
SUCI
Dharmraj Gautam
BMUP
बसपा ने विधानसभा सीट-188 सुल्तानपुर से इम्तियाज अहमद भुट्टू को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव के PDA पर हमला करते हुए इसे "धोखा" बताया.
यूपी को चार राज्यों में बांटने की मांग का इतिहास 71 साल पुराना है, जिसकी शुरुआत 1955 में डॉ. आंबेडकर ने की थी. 2027 के चुनाव से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा इसे फिर से उठाने पर मायावती का पुराना प्रस्ताव और राज्य के पुनर्गठन की सियासत एक बार फिर गरमा गई है.
ओवैसी के यूपी में गठबंधन के ऑफर पर इमरान मसूद ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर AIMIM कुछ सीटें जीतती है, तो इसका असर बीजेपी के सत्ता समीकरण पर पड़ सकता है. मसूद ने सिर्फ मुस्लिम वोटों के सहारे बीजेपी को हराने की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए.
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है. कानपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान ओवैसी ने विपक्ष को साफ तौर पर गठबंधन में शामिल करने का न्योता दिया. उन्होंने विपक्षी दलों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वे वास्तव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना चाहते हैं, तो उन्हें गठबंधन का हिस्सा बनाया जाए. ओवैसी ने इसके लिए 2 अक्टूबर तक की समयसीमा (डेडलाइन) तय की है.
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम यूपी पहुंच रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी के साथ मिलकर वे मेरठ और सहारनपुर मंडल की 71 विधानसभा सीटों की सियासी नब्ज टटोलेंगे और Gen-Z संग संवाद कर 'मिशन-2027' का आगाज करेंगे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए बीजेपी नेता नितिन नवीन का दो दिवसीय महत्वपूर्ण यूपी दौरा आज से शुरू हो रहा है. इस दौरे की शुरुआत मेरठ से होगी, जहां वे युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शक्ति केंद्रों की अहम बैठक में भी हिस्सा लेंगे. नितिन नवीन अपने इस प्रवास के दौरान पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, वर्तमान सांसदों, विधायकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीतियों पर मंथन करेंगे.
मायावती ने अखिलेश यादव के पीडीए रथ को लेकर तंज कसा और इसे सपा के लाल रंग की तुलना में आरएसएस/भाजपा के भगवा रंग का अधिक बताया. उन्होंने सपा पर चुनावी स्वार्थ में रंग और मुद्दे बदलने का आरोप लगाते हुए पीडीए की वास्तविकता पर सवाल उठाया.
मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर बसपा ने पूर्व भाजपा नेता अजय जायसवाल को अपना प्रभारी प्रत्याशी घोषित कर दिया है. कोपागंज में आयोजित विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन में मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा ने मायावती के निर्देश पर उनके नाम का ऐलान किया. अजय सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं.
कानपुर में रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी का अनोखा 'लव गुरु' अवतार देखने को मिला, जहां उन्होंने पुरुषों को सुबह-शाम बीवी से प्यार जताने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने 'आई लव मोहम्मद' का नारा लगवाते हुए यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा को गठबंधन का अल्टीमेटम भी दे दिया.
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शमी खुद या अपने भाई को अमरोहा सीट से आरएलडी के टिकट पर मैदान में उतार सकते हैं.