Charu Kain Kain
BSP
Bhagwati Prasad
RLD
Monika
INC
Nota
NOTA
Mulchand
IND
Jagdish Prasad
IND
Mohneesh Pratap Singh
AAAP
अमरमणि त्रिपाठी और उनके बेटे अमनमणि के चुनाव लड़ने के ऐलान से महाराजगंज और गोरखपुर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. इस कदम से फरेंदा और नौतनवा विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला अब बेहद दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया है.
लखनऊ में सोमवार को बीजेपी, सपा और बसपा की बड़ी बैठकों के साथ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सत्ता पर वर्चस्व कायम रखने के लिए बीजेपी बूथ स्तर की किलेबंदी में जुटी है, तो वहीं सपा और बसपा अपने-अपने सांगठनिक समीकरणों को साधकर सियासी वनवास खत्म करने का रोडमैप तैयार कर रही हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के नेता अब्दुल मन्नान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि PDA की बढ़ती ताकत से विरोधी घबरा रहे हैं.
30 अगस्त को लखनऊ में रालोद का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें जयंत चौधरी संगठन और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे. जाट और ब्राह्मण समीकरण, ब्राह्मण समाज में बढ़ती सक्रियता और बूथ स्तर तक तैयारी के जरिए रालोद सपा को सीधी चुनौती देने की कोशिश में है.
सपा के 'महिला कार्ड' पर तीखा पलटवार करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है. केशव मौर्य ने तेजस्वी, ममता और केजरीवाल का जिक्र करते हुए भविष्यवाणी की है कि विपक्षी गठबंधन के तीन नेताओं को जनता रिजेक्ट कर चुकी है और 2027 में चौथे नंबर पर अखिलेश यादव की बारी सेलेक्टेड है.
समाजवादी पार्टी ने भी यूपी चुनावों को देखते हुए अहम ऐलान किया है. लखनऊ में पार्टी सांसद डिम्पल यादव ने एलान किया है कि यूपी में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो स्त्री सम्मान समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 40 हजार देंगें. उनके मुताबिक साल दर साल इस रकम में बढ़ोत्तरी की जाएगी. देखें...
खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं. पहले यह सीट बीजेपी के पास थी और अनूप वाल्मीकि योगी सरकार में मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं. अब बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर, सपा की चारू कैन और बीएसपी के पहल सिंह मैदान में हैं. सुरेंद्र ने जीत दर्ज कर विशेष बातचीत की. देखें...
अलीगढ़ की खैर सीट पर हुए उपचुनाव में BJP प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने 38393 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने सपा प्रत्याशी चारु केन को शिकस्त दी है. चारु केन को उपचुनाव में कुल 61788 वोट मिले जबकि सुरेंद्र दिलेर को 100181 मत मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीएसपी उम्मीदवार पहल सिंह को 13365 वोट हासिल हुए हैं.
यूपी की जिन नौ सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से सात सीटों पर बसपा तीसरे और एक सीट पर दूसरे नंबर पर रही थी. जानिए वो सीटें कौन सी हैं और कहां-कहां बसपा इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है.
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी नेताओं को लेकरल विवादित बयान दिया है. दरअसल, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और नेता आतंकवादी है.